scriptशाह ने राम मंदिर, जीएसटी और आतंकवाद पर दिए ये जवाब, कांग्रेस को भी ऐसे घेरा | Rajasthan election 2018 : amit shah jaipur visit update story | Patrika News
जयपुर

शाह ने राम मंदिर, जीएसटी और आतंकवाद पर दिए ये जवाब, कांग्रेस को भी ऐसे घेरा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरNov 21, 2018 / 08:34 pm

pushpendra shekhawat

amit shah

शाह ने राम मंदिर, जीएसटी और आतंकवाद पर दिए ये जवाब, कांग्रेस को भी ऐसे घेरा

अरविन्द शक्तावत / जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को जयपुर पहुंए। यहां शाह ने मानसरोवर स्थित सभागार में ‘युवां री बात, अमित शाह रे साथ’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया। शाह ने कहा कि हम युवाओं को संभावना का मंच देना चाहते हैं। इस दौरान अमित शाह ने यूं दिए शाह ने युवाओं के सवालों के जवाब :

सवाल- राजस्थान में एक बार कांग्रेस-एक बार भाजपा की परम्परा को कैसे तोड़ेंगे ?

शाह- ऐसी परम्परा रही ही नहीं है। भैरों सिंह शेखावत लगातार दो बार मुख्यमंत्री बने। इससे पहलेे कांग्रेस में भी सरकारें लगातार बनती रही हैं।

सवाल- वन रेंक-वन पेंशन के साथ सैनिकों की अन्य मांगों पर क्या विचार है?

शाह- वन रेंक-वन पेंशन के साथ कांग्रेस ने खिलवाड़ किया। जरूरत आठ हजार करोड़ की थी और प्रावधान पांच सौ करोड़ का किया। मोदी सरकार ने आते ही 8800 करोड़ का प्रावधान किया। आधुनिक हथियार उपलब्ध करवाए। भत्तों में बढ़ोतरी की।
सवाल- अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सुनवाई तो टल गई, संवैधानिक दायरे में क्या करेंगे?

शाह- अयोध्या में रामलला जहां विराजमान है, वहीं राम मंदिर बने। इसके लिए भाजपा कटिबद्ध है। सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने कह दिया कि सुनवाई 2019 के बाद हो। अब सुनवाई जनवरी में है। हम न्यायिक समाधान चाहते हैं। परिणाम के बाद राम मंदिर बनेगा। हम इस वादे से एक इंच भी पीछे नहीं हट रहे।

सवाल- भाजपा युवा समर्थित पार्टी मानी जाती है, वंशवादी राजनीति समाप्त कैसे करेंगे। युवाओं के लिए क्या एजेंडा?

शाह- राजस्थान में एक जगह भारत माता की जय बोली गई तो उसे रोक कर सोनिया गांधी की जय बुलवाई गई। यह वंशवाद का ही नतीजा है। जिनको भारत माता की जय बोलने से तकलीफ है। उनको इस धरती का अन्न खाने का हक नहीं है। वंशवाद खत्म नहीं होगा तो युवाओं को भी मौका नहीं मिलेगा।

सवाल- आतंकवाद बड़ी चुनौति, कैसे निपटेंगे?

शाह- आतंकवादियों को रोक तो नहीं सकते, लेकिन उनके प्रति जीरो टोलरेंस की नीति के तहत काम कर रहे हैं। सरकार ने आंतरिक सुरक्षा पर काम किया है।
सवाल- जीएसटी को लेकर बार-बार सवाल उठ रहे हैं?

शाह- जीएसटी लाने से मोदी और भाजपा को कोई व्यक्तिगत फायदा नहीं है। जीएसटी से देश की तिजोरी ही भर रही है। अर्टानीति का गति देने के लिए यह जरूरी था। गब्बर सिंह टेक्स नाम देकर मजाक बनाया जा रहा है। क्या कोई लुटेरा यह पैसा लेकर जा रहा है। मोदी सरकार ने ऐसे फैसले नहीं लिए जो अच्छे लगें, उन्होंने ऐसे फैसले लिए जो जनता के लिए अच्छे थे। कुछ तकलीफ हुई है। सबसे इसे सहन करने की अपेक्षा है।
राज्यवर्धन सिंह ने पूछा सवाल पर भी दिया जवाब
केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने भी वीडियो के माध्यम से शाह से सवाल किया कि भरत को खेलों में आगे बढ़ाने की क्या योजना है। इस पर शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो काम इनका, वो मेरे से पूछ रहे हैं। खेलो इंडिया जैसा अभियान चलाया। कांग्रेस सरकार से 1700 करोड़ रुपए ज्यादा खेलों पर खर्च किए जा रहे हैं। अब क्रिकेट ही नहीं, हॉकी में भी भारत का दबदबा बढ़ गया है। हम चाहते हैं कि ओलंपिक में देश का नाम पहले तीन स्थानों पर आए। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Home / Jaipur / शाह ने राम मंदिर, जीएसटी और आतंकवाद पर दिए ये जवाब, कांग्रेस को भी ऐसे घेरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो