scriptरण में बिछी बिसात, कुछ सीटों पर स्थिति रोचक, होगा टक्कर का मुकाबला | Rajasthan election 2018 : BJP congress candidate in jaipur | Patrika News
जयपुर

रण में बिछी बिसात, कुछ सीटों पर स्थिति रोचक, होगा टक्कर का मुकाबला

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरNov 16, 2018 / 01:37 am

pushpendra shekhawat

jaipur

रण में बिछी चुनावी बिसात, कुछ सीटों पर स्थिति रोचक, होगा टक्कर का मुकाबला

विकास जैन / जयपुर. कांग्रेस की पहली सूची में जयपुर शहर की किशनपोल, विद्याधरनगर और सिविल लाइंस सहित बगरू, आमेर और झोटवाड़ा के प्रत्याशियों की घोषणा होते ही आमने-सामने की चुनावी बिसात बिछ गई है। भाजपा इन सभी सीटों पर प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी है। विद्याधरनगर में नए चेहरे का भाजपा के दिग्गज से मुकाबला होगा, झोटवाड़ा में दो दिग्गज आमने-सामने होंगे।

जातिगत समीकरणों को साधते हुए कांग्रेस ने किशनपोल से मुस्लिम, विद्याधरनगर से वैश्य, सिविल लाइंस से राजपूत, झोटवाड़ा से जाट, आमेर से ब्राह्मण चेहरा मैदान में उतारा है। बगरू आरक्षित सीट है। पिछली और इस बार में इन सीटों पर सिर्फ विद्याधरनगर में बदलाव किया गया है। यहां इस बार राजपूत के बजाय वैश्य चेहरा उतारा गया है।

किस सीट पर क्या स्थिति

– किशनपोल : शहर में टिकट वितरण के लिहाज से चर्चित रही किशनपोल सीट पर कांग्रेस ने इस बार फिर से अमीन कागजी को प्रत्याशी बनाया है। यहां से पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल भी मुख्य दावेदारों में थीं। कागजी पिछली बार भी यहां से प्रत्याशी थे लेकिन भाजपा के मोहनलाल गुप्ता से हार गए थे। कागजी का मुकाबला वापस मोहनलाल गुप्ता से ही होगा।

– सिविल लाइंस : शहर में सबसे वीआइपी सीट माने जाने वाली इस सीट पर इस बार भी मुकाबला कांग्रेस के प्रतापसिंह खाचरियावास और भाजपा के अरुण चतुर्वेदी से होगा। यहां चतुर्वेदी ने पिछली बार प्रताप को हराया था। उससे पहले वर्ष 2008 के चुनाव में प्रताप ने भाजपा के अशोक लाहोटी को हराया था।
– विद्याधरनगर : कांग्रेस ने इस बार यहां वैश्य कार्ड खेला है। भाजपा के नरपत सिंह राजवी के सामने कांग्रेस ने नए चेहरे सीताराम अग्रवाल को उतारा है। यहां से पिछली दो बार प्रत्याशी रहे विक्रम सिंह शेखावत भी दावेदार थे।

– बगरू : इस आरक्षित सीट से कांग्रेस ने फिर से पूर्व विधायक गंगादेवी को प्रत्याशी बनाया है। यहां से प्रहलाद रघु भी मुख्या दावेदारों में थे।

– आमेर : यहां से कांग्रेस ने इस बार वरिष्ठ नेता सहदेव शर्मा को टिकट दिया है। यहां उनका मुकाबला बसपा के नवीन पिलानिया और भाजपा के सतीश पूनिया से होगा। पिछले चुनाव में पिलानिया ने पूनिया पर करीबी जीत दर्ज की थी। इस बार यहां फिर से त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति है।
– झोटवाड़ा : यहां इस बार कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री लालचंद कटारिया और भाजपा के मौजूदा कैबिनेट मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के बीच मुकाबला होगा। पिछली बार राजपाल का मुकाबला कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं रेखा कटारिया से हुआ था। तब राजपाल जीते थे।

Home / Jaipur / रण में बिछी बिसात, कुछ सीटों पर स्थिति रोचक, होगा टक्कर का मुकाबला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो