scriptनौ साल में दस गुणा बढ़ी सम्पत्ति, लखपति से करोड़पति हो गए जोशी | Rajasthan election 2018 : hawamahal congress candidate mahesh joshi | Patrika News
जयपुर

नौ साल में दस गुणा बढ़ी सम्पत्ति, लखपति से करोड़पति हो गए जोशी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुरNov 19, 2018 / 08:00 pm

pushpendra shekhawat

mahesh joshi

नौ साल में दस गुणा बढ़ी सम्पत्ति, लखपति से करोड़पति हो गए जोशी

जया गुप्ता / जयपुर। हवामहल से कांग्रेस प्रत्याशी महेश जोशी पिछले नौ वर्षों में लखपति से करोड़पति हो गए हैं। वर्ष 2009 में सांसद बनने से पहले इनकी सम्पत्ति करीब 91 लाख थी, जो कि 2018 में बढ़कर 3.26 करोड़ रुपए हो गई है। इन नौ वर्षों में चल सम्पत्ति दस गुणा बढ़कर 2.09 करोड़ रुपए पहुंच गई है। 2009 में सांसद बनने के बाद चल सम्पत्ति 20 लाख से बढ़कर एक करोड़ हुई। वर्ष 2014 के बाद इसमें एक करोड़ की और बढोतरी हुई है।
64 वर्षीय जोशी ने अपने नामांकन पत्र में अपनी कुल संपत्ति 3.26 करोड़ बताई है। वहीं उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 48.91 लाख है। इनमें 23.52 लाख के स्वर्ण आभूषण और 1.93 लाख की नकदी है।
ब्यौरा———————2018————2014 (लोकसभा चुनाव)——————2009 (लोकसभा चुनाव)

चल सम्पत्ति———— 2.09 करोड़ —— 1.04 करोड़ ——————————-— 20.42 लाख

अचल सम्पत्ति———– 1.17 करोड़ —— 1.05 करोड़ ———————————- 70.65 लाख

आभूषण ————— 18.10 लाख —- 11.15 लाख ———————————- 1.88 लाख
वाहन ——————– 85 हजार —— 85 हजार ————————————- शून्य

आपराधिक केस———– नहीं ————— नहीं—————————————-— नहीं

(2018 में पत्नी की चल सम्पत्ति : 48.91 लाख, अचल सम्पत्ति : शून्य)
(2014 में पत्नी की चल सम्पत्ति : 26.99 लाख व अचल सम्पत्ति : 29.50 लाख)
(2009 में पत्नी की चल सम्पत्ति : 10.54 लाख व अचल सम्पत्ति : शून्य)


सोशल मीडिया पर कम
महेश जोशी की सोशल मीडिया पर सक्रियता कम है। उनके फेसबुक पर 7200 लाइक्स है।

Home / Jaipur / नौ साल में दस गुणा बढ़ी सम्पत्ति, लखपति से करोड़पति हो गए जोशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो