scriptRajasthan Election- एग्जिट पोल के बाद अब भाजपा की निर्दलीय और बागियों पर नजर | Rajasthan Election- Bjp Plan After exit polls | Patrika News

Rajasthan Election- एग्जिट पोल के बाद अब भाजपा की निर्दलीय और बागियों पर नजर

locationजयपुरPublished: Dec 08, 2018 09:21:02 am

Submitted by:

santosh

Rajasthan Election- प्रदेश में विधान सभा चुनाव हो चुके हैं। एग्जिट पोल और सर्वे के जो नतीजे आए हैं उस हिसाब से भाजपा के रणनीतिकार सक्रिय हो गए हैं।

bjp

BJP

जयपुर। प्रदेश में विधान सभा चुनाव हो चुके हैं। एग्जिट पोल और सर्वे के जो नतीजे आए हैं उस हिसाब से भाजपा के रणनीतिकार सक्रिय हो गए हैं।

भाजपा के सूत्रों की मानें तो दिल्ली से लेकर प्रदेश के बड़े नेताओं को रणनीतिकारों ने पार्टी से बागी होकर निर्दलीय मैदान में प्रत्याशियों पर नजरें टिका दी है।
एग्जिट पोल और सर्वे के नतीजों में जिस तरह से भाजपा और कांग्रेस की सीटें बताई जा रही है उस हिसाब से आज शाम तक पार्टी से बागी हुए नेताओं की बाड़ेबंदी शुरू हो सकती है।
भाजपा के बड़े नेता बाड़ेबंदी को लेकर तो सीधे सीधे कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन इतना जरूर कह रहे हैं कि अगर पार्टी को एक अच्छी स्थिति में सीटें मिलती हैं तो सरकार बनाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा विधान सभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, संगठन मंहामंत्री चन्द्रशेखर, विधान सभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक गजेन्द्र सिंह शेखावत भी मतगणना के बाद की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
भाजपा सरकार में मंत्री रहे सुरेन्द्र गोयल, राज्यमंत्री धनसिंह रावत, समेत एक दर्जन नेताओं ने भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बागी होकर चुनाव लड़ा है।

हांलाकि भाजपा के बड़े नेताओं का कहना है कि जो पार्टी से बागी हुए हैं वे थोड़े समय के लिए नाराज है और उनको मनाने के प्रयास अब भी जारी हैं और वे पार्टी के बड़े नेता उम्मीद कर रहे हैं वे मान भी जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो