scriptअलसुबह ही मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ने घुमा दिए पचास फोन और कहा कुछ ऐसा कि फिर कोई सो नहीं पाया | Rajasthan Election live update- CM and state president vote appeal | Patrika News
जयपुर

अलसुबह ही मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ने घुमा दिए पचास फोन और कहा कुछ ऐसा कि फिर कोई सो नहीं पाया

Rajasthan Election 2018 Live Voting in Rajasthan Vidhansabha Chunav 2018

जयपुरDec 07, 2018 / 08:18 am

Nidhi Mishra

Rajasthan Election live update- CM and state president vote appeal

Rajasthan Election live update- CM and state president vote appeal

जयपुर। Rajsthan Assembly Election 2018 विधान सभा चुनाव का आज सुबह का बड़ा अपडेट हम आपको दे रहे हैं। Rajasthan Election 2018 live update मतदान शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 50 लोगों को फोन किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने भी इतने ही लोगों को फोन किए। ये फोन सुबह पांच बजे से किए गए। फोन कर सभी को आगे और कॉल करने के लिए कहा गया। इन कॉल्स से मतदाताओं को जगाने की अपील की जाती रही।

आपको बता दें कि राजस्थान में शुक्रवार को लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सुबह 8 बजे से प्रदेश की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया। प्रदेश के करीब 4.74 करोड़ मतदाता आज EVM का बटन दबाकर राजस्थान के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।
बताते चलें कि प्रदेशभर में 51 हजार 687 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 51 हजार, 518 बूथों के अलावा 169 सहायक बूथ शामिल हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 4 हजार, 636 बूथ जयपुर जिले में हैं, वहीं सबसे कम 573 बूथ प्रतापगढ़ जिले में हैं। अगर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो सबसे अधिक 402 बूथ शिव विधानसभा क्षेत्र में हैं, वहीं सबसे कम 176 बूथ जोधपुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में हैं।
जयपुर जिले में सबसे अधिक 327 बूथ झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में है, इनमें 327 बूथों के साथ 10 सहायक बूथ बनाए गए हैं। वहीं सबसे कम 180 किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इनमें 179 बूथों के साथ एक सहायक बूथ बनाया गया है।

इन 10 सीटों पर रहेगी पूरे प्रदेश की निगाह

झालरापाटन : वसुंधरा राजे-मानवेंद्र सिंह
टोंक : सचिन पायलट – यूनुस खान
सरदारपुरा : अशोक गहलोत – शंभूसिंह खेतासर
उदयपुर शहर : गुलाबचंद कटारिया- गिरिजा व्यास
नोखा : रामेश्वर डूडी -बिहारी लाल विश्नोई
सपोटरा : रमेश मीणा – गोलमा देवी
सिरोही : संयम लोढ़ा-जीवाराम आर्य, ओटाराम देवासी
सांगानेर : घनश्याम तिवाड़ी- पुष्पेंद्र भारद्वाज-अशोक लाहोटी
महुवा : ओम प्रकाश हुडला-राजेंद्र मीणा
खींवसर : हनुमान बेनीवाल-सवाई सिंह गोदारा

Home / Jaipur / अलसुबह ही मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ने घुमा दिए पचास फोन और कहा कुछ ऐसा कि फिर कोई सो नहीं पाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो