scriptRajasthan Weather Alert : गर्मी का कहर.. आसमान से बरसने लगे ‘शोले’, अगले 48 घंटे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी | Rajasthan Heat Alert 'Orange alert' released for next 48 hours | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Weather Alert : गर्मी का कहर.. आसमान से बरसने लगे ‘शोले’, अगले 48 घंटे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

– ( Rajasthan Temperature Today ) प्रदेश में लू का पहरा
– अगले 48 घंटे में लू का दौर जारी रहने के संकेत
– श्रीगंगानगर में गुरूवार को पारा रहा 48 डिग्री सेल्सियस
– राजधानी जयपुर में भी सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा गुरूवार
-पश्चिमी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट

जयपुरMay 31, 2019 / 03:18 pm

abdul bari

जयपुर।

प्रदेश में गर्मी ( Rajasthan temperature ) ने अपना कहर बरपा रखा है। भीषण लू के चलते लोग दिन से लेकर देर रात तक घरों में कैद रहने पर मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग ने भी अगले 48 घंटे में दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में आसमान से आग बरसने और भीषण गर्मी के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में गर्मी का रौद्र रूप अब जानलेवा जैसा होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के असर से बने उच्च वायुदाब क्षेत्र के कारण अगले 48 घंटे और लू का दौर रहने और दिन में धूलभरी हवा चलने का अंदेशा है। हालांकि प्रदेश के पूर्वी इलाकों में फिलहाल गर्मी के तेवर थोड़े नरम रहने की उम्मीद है।
बीते चौबीस घंटे में श्रीगंगानगर 48 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा। चूरू में अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी जयपुर में गुरुवार को बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी के तेवर तीखे रहे और दिन में पारा 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया। हालांकि बीती शाम शहर में बादल छाए और धूलभरी हवा चली, लेकिन फिर भी देर रात तक गर्म हवा के थपेड़ों से शहरवासी परेशान रहे।
HEAT
गुलाबी नगर में छितराए बादल

आज सुबह भी शहर में ( Jaipur temperature Today ) छितराए बादलों की आवाजाही के बावजूद सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को छू गया। वहीं सुबह 10 बजे शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज हुआ। आज सुबह बादल छाए रहने पर शहवासियों को धूप की तपन से मामूली राहत मिली। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले 24 घंटे में छितराए बादलों की आवाजाही रहने और धूलभरी हवा चलने का अनुमान है।
HEAT
रात का तापमान बढ़ा


बीती रात जयपुर में तापमान 0.4 डिग्री बढक़र 33.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। बीती रात पश्चिमी मैदानी इलाकों में फलोदी 36.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। बीकानेर 31.5, कोटा 32.3, जैसलमेर 30.8, चूरू 29.4, जोधपुर 29.1, अलवर 33 और भीलवाड़ा में 27.4 डिग्री न्यूनतम तापमान ( Rajasthan Weather Alert ) दर्ज हुआ। वनस्थली में बीती रात हल्की बूंदाबांदी होने के बावजूद रात में पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

Home / Jaipur / Rajasthan Weather Alert : गर्मी का कहर.. आसमान से बरसने लगे ‘शोले’, अगले 48 घंटे के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो