scriptIndia Weather Update : बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जयपुर का तापमान 9.5 डिग्री गिरा | Rajasthan : Jaipur's temperature drop by 9.5 degree due to rain | Patrika News
जयपुर

India Weather Update : बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जयपुर का तापमान 9.5 डिग्री गिरा

राजधानी का दिन का पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम साढ़े सात बजे तापमान 5.5 डिग्री और रात 9 बजे 9.5 डिग्री तापमान गिर गया। इससे तापमान 31 डिग्री पर आ गया। इतना ही नहीं आद्रता 40 फीसदी तक बढ़ गई। तापमान में गिरावट के कारण गर्मी का असर काफी कम हो गया। राजधानी के लोगों ने काफी दिनों बाद राहत की सांस ली।

जयपुरMay 21, 2022 / 09:25 pm

Anand Mani Tripathi

283322601_5057903044324896_7645737616680173782_n.jpg
राजस्थान में शनिवार दोपहर बाद आंधी के बाद आई बारिश ने राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पांच किलोमीटर की गति से चल रही ठंडी हवाओं ने बारिश के एहसास को और भी खुशनुमा बना दिया। राजधानी का दिन का पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम साढ़े सात बजे तापमान 5.5 डिग्री और रात 9 बजे 9.5 डिग्री तापमान गिर गया। इससे तापमान 31 डिग्री पर आ गया। इतना ही नहीं आद्रता 40 फीसदी तक बढ़ गई। तापमान में गिरावट के कारण गर्मी का असर काफी कम हो गया। राजधानी के लोगों ने काफी दिनों बाद राहत की सांस ली।
और बारिश आएगी…
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अधिकांश स्थानों पर हीट वेव और राज्य के उत्तरी भागों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की बरसात दर्ज की गई। वहीं उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। ऐसे में अगले 24 घंटे में प्रदेश में कई जगह छिटपुट बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
22 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत के क्षेत्रों के ऊपर सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में आगामी चार पांच दिनों मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवा और कहीं कहीं हल्की बरसात हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के उत्तरी भागों में 22 से 24 मई के दौरान परिसंचरण तंत्र के प्रभावी होने की संभावना है।
आगे क्या…
पश्चिमी विक्षोभ का सबसे अधिक प्रभाव 23 मई को होगा। इस दौरान जयपुर, बीकानेर,भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के जिलों में तीव्र मेघगर्जन के साथ आंधी और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बरसात होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने और हीट वेव से राहत मिलने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

Home / Jaipur / India Weather Update : बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जयपुर का तापमान 9.5 डिग्री गिरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो