scriptलॉकडाउन में इन राज्यों में फंसे हैं 60 हजार से ज्यादा लोग,राजस्थान सरकार करेगी मदद | rajasthan lock down | Patrika News
जयपुर

लॉकडाउन में इन राज्यों में फंसे हैं 60 हजार से ज्यादा लोग,राजस्थान सरकार करेगी मदद

सम्पर्क पोर्टल,फोन करके लगाई लोगों ने अपने राज्य में पहुंचने की गुहारराज्य सरकार ने तैयार की सूची

जयपुरApr 28, 2020 / 03:16 pm

PUNEET SHARMA

shelter home

shelter home


देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण एक लाख से ज्यादा लोग और मजदूर अन्य राज्यों से राजस्थान और राजस्थान से अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार राजस्थान में ही 23 राज्यों के 30 हजार से ज्यादा प्रवासी लोग व मजदूर कैंपों में फंसे हुए हैं। वहीं अन्य राज्यों में राजस्थान के भी 28 हजार से ज्यादा लोग व मजदूर वहां जिला प्रशासन की ओर से स्थापित कैंपों में हैं। केन्द्र के निर्देश के बाद अब राज्य सरकारों ने आपस में वार्ता करके इन्हें संबधित राज्यों में भेजने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी है।
अन्य राज्यों के इतने लोग व मजदूर राज्य के कैंपों में र रहे हैं
मध्यप्रदेश—16193
उत्तर प्रदेश—5747
बिहार—3910
पंजाब—1050
झारखंड—870
—————————————————————————————————

राजस्थान के लोग इन राज्यों में फंसे हैं कैंपों में
उडीसा—2521
गुजरात—1670
मध्यप्रदेश—1310
हरियाणा—700
आन्ध्रप्रदेश—1310
राजस्थान से बाहर अन्य राज्यों में प्रदेश के 28666 लोग फंसे हुए हैं।
————————————————————————

सबसे कम तेलांगना के,नेपाल के 24 लोग
प्रदेश में सबसे कम 2 लोग तेलांगना के फंसे हुए हैं। वहीं नेपाल के 24 लोग प्रदेश में हैं। अजमेर जिले में सर्वाधिक 19 लोग नेपाल के हैं। इसी तरह से मध्यप्रदेश के सर्वाधिक 11655 लोग जैसलमेर में फंसे हुए हैं।
नोडल अधिकारियों की कार्यशैली से सीएम नाराज
राजस्थान और अन्य राज्यों में फंसे लोगों की सहायता के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज हैं। क्योंकि अधिकांश नोडल अधिकारी राज्यों में फंसे लोगों के फोन नहीं उठा रहे हैं और कई अधिकारियों ने अपने फोन निजी सहायक या स्टाफ को दे रखे हैं।

Home / Jaipur / लॉकडाउन में इन राज्यों में फंसे हैं 60 हजार से ज्यादा लोग,राजस्थान सरकार करेगी मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो