scriptRajasthan Election Result 2019 LIVE: राजस्थान फिर से मोदी की झोली भरने की ओर.. | rajasthan-lok-sabha-election-2019-result-live-update | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Election Result 2019 LIVE: राजस्थान फिर से मोदी की झोली भरने की ओर..

फिलहाल प्राप्त रूझानों से प्रदेश की करीब सभी सीटों को जीतने की ओर आगे बढ़ रही है। इससे ऐसा लगता है कि राजस्थान फिर से मोदी की झोली भरने जा रहा है।

जयपुरMay 23, 2019 / 11:37 am

abdul bari

जयपुर।
लोकसभा चुनाव के नतीजों की मतगणना जारी है। फिलहाल प्राप्त रूझानों से भाजपा प्रदेश की करीब सभी सीटों को जीतने की ओर आगे बढ़ रही है। इससे ऐसा लगता है कि राजस्थान फिर से मोदी की झोली भरने जा रहा है।
इन सीटों पर बढ़त..

– बाड़मेर में भाजपा के कैलाश चौधरी 101150 वोटों से आगे हैं। जबकि कांग्रेस के मानवेन्द्रसिंह काफी पीछे रह गए हैं।

– बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र के अब तक के चुनाव परिणाम में भाजपा के कनकमल कटारा निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के ताराचंद भगोरा से 66,600 मतों से आगे है।
– भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की रंजीता कोली ने बढ़त बना ली है। वह 82 हजार वोट से आगे हैं। जबकि कांग्रेस के अभिजीत कुमार पिछड़ते दिख रहे हैं।

– चूरू में भी भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। भाजपा के राहुल कस्वां 131934 मतों से आगे हैं।
– अजमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के भागीरथ चौधरी 1 लाख वोट्स से आगे चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना जारी है और अब तक सामने आए आंकड़ों के हिसाब से भाजपा ने शुरू से ही बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस ने यहां से रिजु झुनझुनवाला को मैदान में उतारा है।
भाजपा मुख्यालय में खुशी का माहौल

अभी तक के नतीजों के चलते राजधानी जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल हैं। कार्यकर्ता यहां मोदी—मोदी, नमो—नमो के नारे लगा रहे हैं। राजधानी जयपुर की शहर सीट और ग्रामीण सीट पर तो भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी बढ़त बनाई ही है। वहीं जोधपुर कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत भी पीछे चल रहे हैं।

Home / Jaipur / Rajasthan Election Result 2019 LIVE: राजस्थान फिर से मोदी की झोली भरने की ओर..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो