scriptRajasthan Panchayat Election : अलवर और धौलपुर में कांग्रेस के ये नेता बने जिला प्रमुख | Rajasthan Panchayat Election Result | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Panchayat Election : अलवर और धौलपुर में कांग्रेस के ये नेता बने जिला प्रमुख

Rajasthan Panchayat Election Result : जयपुर। प्रदेश में अलवर और धौलपुर में कांग्रेस के जिला प्रमुख निर्वाचित हुए है। अलवर में कांग्रेस के बलबीर छिल्लर और धौलपुर में कांग्रेस की भगवान देवी जिला प्रमुख निर्वाचित हुई है। इसी तरह प्रधान के चुनाव में भी कांग्रेस ने बाजी मारी है।

जयपुरOct 30, 2021 / 06:53 pm

rahul

pcc jaipur

pcc jaipur

Rajasthan Panchayat Election Result :जयपुर। प्रदेश में अलवर और धौलपुर में कांग्रेस के जिला प्रमुख निर्वाचित हुए है। अलवर में कांग्रेस के बलबीर छिल्लर और धौलपुर में कांग्रेस की भगवान देवी जिला प्रमुख निर्वाचित हुई है। इसी तरह प्रधान के चुनाव में भी कांग्रेस ने बाजी मारी है। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने कांग्रेस के नए जिला प्रमुखों और जिला परिषद सदस्यों को बधाई दी है। धौलपुर ज़िला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की भगवान देवी को 19 वोट मिले है। जबकि भाजपा को सिर्फ 4 वोट मिल पाए। इसी तरह अलवर में कांग्रेस के बलबीर सिंह को 28 वोट और भाजपा को 21 वोट मिले।

प्रधानों के चुनाव में भी कांग्रेस भारी
प्रधान के चुनाव में रामगढ़, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़, मालाखेड़ा, कोटकासिम, किशनगढ़बास, थानागाजी, रैणी, बानसूर और उमरैण में कांग्रेस के प्रधान बने है जबकि तिजारा, गोविंदगढ, नीमराणा, कठूमर, मुंडावर में भाजपा के प्रधान बने है। बहरोड़ में निर्दलीय प्रधान निर्वाचित हुआ है। कल उप प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव कराया जाएगा।

Home / Jaipur / Rajasthan Panchayat Election : अलवर और धौलपुर में कांग्रेस के ये नेता बने जिला प्रमुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो