scriptखुशखबरी: राजस्थान में 5 हजार कांस्टेबलों की भर्ती के आदेश, 8 हजार का था प्रस्ताव | Rajasthan Police 5000 Constable Recruitment orders | Patrika News

खुशखबरी: राजस्थान में 5 हजार कांस्टेबलों की भर्ती के आदेश, 8 हजार का था प्रस्ताव

locationजयपुरPublished: Aug 08, 2019 04:55:19 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

Rajasthan Police Recruitment 2019: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए गुड न्यूज है। राजस्थान पुलिस में पांच हजार कांस्टेबलों की भर्ती होगी। इसके लिए वित्त विभाग की हरी झंडी मिलने पर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए।

Rajasthan Police Recruitment
जयपुर। Rajasthan Police Recruitment 2019: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए गुड न्यूज है। राजस्थान पुलिस में पांच हजार कांस्टेबलों की भर्ती होगी। इसके लिए वित्त विभाग की हरी झंडी मिलने पर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए।
गृह विभाग ने आठ हजार पदों की भर्ती का प्रस्ताव भेजा था। इसके विपरीत सरकार ने बजट में चार हजार कांस्टेबलों की भर्ती ( rajasthan police bharti 2019 ) की घोषणा की थी। रिक्त पदों के लिए आंकलन के बाद पांच हजार पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया गया है।
राज्य स्तर पर होगी भर्ती

आदेश जारी होने के बाद अब पुलिस मुख्यालय भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेगा। इस बार भर्ती जिलेवार होने की बजाय बोर्ड की ओर से राज्य स्तर पर ही की जाएगी। पदों को आवंटन जिलेवार होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो