scriptखौफनाक: जयपुर के इस छोटे से गांव में लगातार तीसरी लाश मिली…. एक का भी राज नहीं खोल सकी पुलिस | Rajasthan police crime news | Patrika News
जयपुर

खौफनाक: जयपुर के इस छोटे से गांव में लगातार तीसरी लाश मिली…. एक का भी राज नहीं खोल सकी पुलिस

अब पुलिस इस तीसरे मर्डर को सुलझाने के प्रयास में जुट गई है। फोरेसिंक टीम और खोजी श्वान दलों की टीम से पुलिस को मदद की उम्मीद है। उधर इस तीसरी हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों का पुलिस के खिलाफ गुस्सा सामने आ रहा हैं।

जयपुरJan 28, 2021 / 12:14 pm

JAYANT SHARMA

body.jpg
जयपुर
जयपुर में देर रात एक महिला की हत्या कर दी गई। शव आज सवेरे पुलिस को एक खेत से बरामद हुआ। खेत में जिस हिस्से में शव पडा था वह जगह महिला के मकान के पीछे ही थी। बताया जा रहा है कि गला रेंतकर हत्या की गई है। घटना चंदवाजी थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि करीब चालीस वर्षीय मृतका संजया देवी मीणा का शव घासी पुरा गांव चाचा वाली ढाणी में मिला।
सबसे पहले पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की और उसके बाद गावं के अन्य लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश की। लेेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद फोरेसिंक टीम और खोजी श्वानों के दल को भी मौके पर बुलाया। कुछ जांच पडताल के बाद पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवा दिया। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र मे तीन से चार साल के दौरान दो अन्य हत्याएं हो चुकी हैं। एक महिला को कुएं में फेंककर उसकी हत्या की गई थी।
एक अन्य युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। लेकिन हत्या के ये दोनो ही मामले नहीं खुल सके। जिस महिला का शव कुएं में मिला था। वह महिला मृतका संजया मीणा के परिवार से ही ताल्लुक रखती थी। अब पुलिस इस तीसरे मर्डर को सुलझाने के प्रयास में जुट गई है। फोरेसिंक टीम और खोजी श्वान दलों की टीम से पुलिस को मदद की उम्मीद है। उधर इस तीसरी हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों का पुलिस के खिलाफ गुस्सा सामने आ रहा हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो