script2018 में जयपुर जिले की 6 सीटों पर जीती थी भाजपा, इस बार भी मुकाबला कड़ा, फिर भी किसी बड़े नेता की सभा नहीं | Patrika News
जयपुर

2018 में जयपुर जिले की 6 सीटों पर जीती थी भाजपा, इस बार भी मुकाबला कड़ा, फिर भी किसी बड़े नेता की सभा नहीं

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। खासकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान पर पूरा फोकस कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लगातार राजस्थान का दौरा कर रहे हैं

जयपुरMay 29, 2023 / 03:20 pm

Umesh Sharma

2018 में जयपुर जिले की 6 सीटों पर जीती थी भाजपा, इस बार भी मुकाबला कड़ा, फिर भी किसी बड़े नेता की सभा नहीं

2018 में जयपुर जिले की 6 सीटों पर जीती थी भाजपा, इस बार भी मुकाबला कड़ा, फिर भी किसी बड़े नेता की सभा नहीं

जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। खासकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान पर पूरा फोकस कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लगातार राजस्थान का दौरा कर रहे हैं। मोदी का आठ महीने में 31 मई को राजस्थान में छठा दौरा है।

मोदी अब तक पूर्वी राजस्थान को साध चुके हैं। इसके अलावा आदिवासी इलाकों में भी मोदी की सभा हुई है। अब वो अजमेर आ रहे हैं। मगर सवाल यह उठ रहा है कि भाजपा के गढ़ माने जाने वाले जयपुर जिले पर पार्टी अभी तक फोकस नहीं कर पाई हैं, जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव में नतीजे भाजपा के अनुकूल नहीं रहे थे। खास बात यह है कि पिछले लंबे समय से यहां पीएम मोदी और अमित शाह की कोई सभा नहीं हो पाई है।

केवल 6 सीटें ही जीत पाई थी भाजपा
2018 में विधानसभा चुनाव के नतीजे जयपुर जिले के लिए अच्छे नहीं रहे थे। जिले की 19 में से केवल 6 सीटों पर ही भाजपा को जीत मिल पाई थी। 10 सीटों पर कांग्रेस और तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली। इन नतीजों से भाजपा को झटका लगा था।

जयपुर शहर में भी हार गए कई सीट

जयपुर शहर को भाजपा का गढ़ माना जाता था, लेकिन सिविल लाइंस, हवामहल, किशनपोल, आदर्श नगर जैसी मजबूत सीटों पर भी भाजपा को हार मिली। ये तीनों ही सीट अल्पसंख्यक बाहुल्य हैं, जो कांग्रेस का परम्परागत वोटबैंक है। ऐसे में पार्टी को इन तीनों सीटों ज्यादा ताकत लगानी होगी।

 

यह भी पढ़ें
-

Rajasthan Assembly Election 2023: जून की गर्मी में गर्माएगी राजस्थान की सियासत, भाजपा ने बनाया ये प्लान

https://youtu.be/5GwqcL9n9Q4

 

95 कमजोर सीटों में 7 जयपुर जिले की

भाजपा ने इस बार सीटों को श्रेणियों में बांटा है। ए, बी और सी तीन कैटेगिरी बनाई है। इसमें 95 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा ने पूरा फोकस करेगी। इसमें जयपुर जिले की 7 सीटें हैं। ये सीटें दूदू, आमेर, जमवारामगढ़, हवामहल, सिविल लाइंस, बगरू, कोटपूतली हैं। ये सीटें कमजोर मानी गई हैं, इसके बाद भी पार्टी यहां मोदी, शाह की सभा नहीं करवा पाई है।

विधानसभा———विधायक————पार्टी

कोटपूतली——राजेंद्र सिंह यादव——कांग्रेस
विराटनगर——इंद्राज सिंह गुर्जर——कांग्रेस
शाहपुरा——आलोक बेनीवाल——स्वतंत्र
चौमूं———रामलाल शर्मा—भाजपा
फुलेरा——निर्मल कुमावत——भाजपा
दूदू (एससी)———बाबूलाल नागर——स्वतंत्र
झोटवाड़ा——लालचंद कटारिया———कांग्रेस
आमेर——सतीश पूनियां————भाजपा
जमवारामगढ़ (एसटी)——गोपाल मीणा——कांग्रेस
हवामहल——महेश जोशी——कांग्रेस
विद्याधर नगर——नरपत सिंह राजवी——भाजपा
सिविल लाइंस———प्रताप सिंह खाचरियावास——कांग्रेस
किशनपोल——अमीनुद्दीन कागजी——कांग्रेस
आदर्श नगर———रफीक खान——कांग्रेस
मालवीय नगर———कालीचरण सराफ———भाजपा
सांगानेर———अशोक लाहोटी———भाजपा
बगरू (एससी)———गंगा देवी———कांग्रेस
बस्सी (अजजा)———लक्ष्मण मीना———स्वतंत्र
चाकसू (अजा)——वेद प्रकाश सोलंकी———कांग्रेस

Home / Jaipur / 2018 में जयपुर जिले की 6 सीटों पर जीती थी भाजपा, इस बार भी मुकाबला कड़ा, फिर भी किसी बड़े नेता की सभा नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो