scriptराजस्थान मौसम अपडेट: आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी | rajasthan rain forecast 5 september 2020 | Patrika News

राजस्थान मौसम अपडेट: आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

locationजयपुरPublished: Sep 05, 2020 10:30:23 am

Submitted by:

santosh

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान 19 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

rain_in_rajasthan.jpg

प्रतीकात्मक खबरें

जयपुर। भाद्रपद मास के बाद अब पहले आश्विन मास में भी प्रदेशभर में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने एक ओर जहां पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान 19 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है, इनमें 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।

इन जिलों में अलर्ट:
अजमेर, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, चूरू और नागौर जिले में बारिश की संभावना है। इन जिलों में तेज मेघगर्जन के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सीकर और झुंझुनूं जिले में कहीं- कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

राजधानी में निकली हल्की धूप:
शनिवार सुबह राजधानी में दिन की शुरुआत बादलों की आवाजाही न होकर तेज धूप के साथ हुई। तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीती रात का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं बीती रात का सबसे अधिक तापमान कोटा का 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़, फलौदी का 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आज सुबह तक सबसे ज्यादा बारिश जोधपुर में 54, बीकानेर में 40.3, भीलवाड़ा में 29, वनस्थली में 16, जैसलमेर में 20 एमएम बारिश हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो