29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रसंघ चुनाव का समय आया, नेतागिरी चमकाने में जुटे छात्रनेता

छात्रसंघ चुनाव ( Student Election ) का समय नजदीक आते ही छात्रनेता ( Student Leader ) एक्टिव मोड में आ गए हैं। कॉलेज ( College ) और विश्वविद्यालयों ( University ) में छात्र—छात्राओं से जुड़ी समस्याओं पर अपनी नेतागिरी ( Leadership ) को चमकाने का कोई मौका छात्र नेता और छात्र संगठन नहीं छोड़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ashish sharma

•

Updated: 15 Jul 2019, 8:45 PM IST

Rajasthan University : Nsui Students Protest Before Student Election

छात्रसंघ चुनाव का समय आया, नेतागिरी चमकाने में जुटे छात्रनेता

जयपुर
छात्रसंघ चुनाव ( student election ) का समय नजदीक आते ही छात्रनेता ( Student Leader ) एक्टिव मोड में आ गए हैं। कॉलेज ( college ) और विश्वविद्यालयों ( university ) में छात्र—छात्राओं से जुड़ी समस्याओं पर अपनी नेतागिरी ( leadership ) को चमकाने का कोई मौका छात्र नेता और छात्र संगठन नहीं छोड़ रहे हैं। कहीं एडमिशन ( admission ) सीटों को बढ़वाने के लिए प्रदर्शन ( protest ) किया जा रहा है तो कहीं छात्रों ( Student ) की अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर।

एनएसयूआई ( Nsui ) ने अपनी पांच सूूत्री मांगों को राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार के दोनों गेट बंद कर दिए। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक तरफ के गेट को खुलावाया। तब जाकर यहां से आवागमन शुरू हुआ। वहीं दूसरे गेट के सामने छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों का करीब चार घंटे तक लगातार प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान विश्वविद्यालय में मार्कशीट, माइग्रेशन और डिग्री लेने आने वाले छात्रों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दरअसल, सुबह करीब साढ़े 11 बजे एनएसयूआई के कार्यकर्ता फीस वृद्धि को वापस लेने, कैम्पस में लगे सीसीटीवी कैमरों को सही करवाने, कुलपति को हटाने समेत अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यद्वार पर प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी छात्र जेएलएन मार्ग की ओर बढऩे लगे। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए छात्रों को अंदर धकेलते हुए छात्रनेता मुकेश चौधरी को गिरफ्तार कर गांधी नगर थाने ले गए। आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई बार छात्रों से समझाइश करते हुए गेटे को खुलवाने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपने मांगों को लेकर अड़े रहे। करीब चार घंटे बाद भी छात्र धरने से नहीं उठे तो पुलिस ने कई छात्रों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें वहां से हटाते हुए गेट को खुलवाया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुकेश चौधरी, अशोक पूनियां, महावीर गुर्जर, अशोक फागना, ओमप्रकाश पांडर, रामसिंह सामोता, केशव पंडि़त को हिरासत में लिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग