scriptप्रदेश महिला कांग्रेस को मिली नई मुखिया,रेहाना रियाज बनी महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष | State Mahila Congress gets new leader, Rehana Riaz becomes woman Congress state president | Patrika News
जयपुर

प्रदेश महिला कांग्रेस को मिली नई मुखिया,रेहाना रियाज बनी महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रेहाना रियाज को नियुक्त किया गया है। वह निवर्तमान अध्यक्ष शकुंतला रावत का स्थान लेंगी। रियाज अभी प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री है।

जयपुरApr 11, 2017 / 06:12 pm

rajesh walia

Rehana Riaz

Rehana Riaz

राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रेहाना रियाज को नियुक्त किया गया है। वह निवर्तमान अध्यक्ष शकुंतला रावत का स्थान लेंगी। रियाज अभी प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री है। वहीं शकुंतला रावत को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का महामंत्री बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने यह निर्णय लिया है।




 पिछले दिनों महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए महिला नेताओं से इंटरव्यू लिए गए थे। इसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा, महामसचिव ज्योति खण्डेलवाल, पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश सहित एक दर्जन से ज्यादा महिला नेताओं ने इंटरव्यू दिए थे।
लेकिन कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी किसी अल्पसंख्यक को यह पद दे सकती है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने महिला नेताओं से अध्यक्ष बनने के लिए कई सवाल पूछे थे। उसी के आधार पर रेहाना को यह जिम्मेदारी दी गई है।

Home / Jaipur / प्रदेश महिला कांग्रेस को मिली नई मुखिया,रेहाना रियाज बनी महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो