scriptराजस्थान मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ के चलते बन रही बारिश की संभावनाएं | rajasthan weather forecast 20 october 2020 | Patrika News
जयपुर

राजस्थान मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ के चलते बन रही बारिश की संभावनाएं

Rajasthan Weather Update: मानसून की विदाई के बाद दक्षिण भारत में बारिश अपना कहर बरपा रही है।

जयपुरOct 20, 2020 / 12:14 pm

Santosh Trivedi

rain in ajmer

rain in ajmer

जयपुर। मानसून की विदाई के बाद दक्षिण भारत में बारिश अपना कहर बरपा रही है। वहीं देश के कई इलाकों में इसके चलते अब मौसम का मिजाज बदल गया है। राजस्थान में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आगामी 24 घंटों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कोटा, बारां, उदयपुर, बांसवाड़ा जिले में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। मंगलवार सुबह भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख जगहों का तापमान:
राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें सामान्य से 1.2 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। वहीं सबसे ज्यादा प्रदेश में श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री, फलौदी का 36.8, जैसलमेर का 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान चूरू का 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसलिए बन रही आशंका:
मौसम केंद्र जयपुर के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोम के चलते बारिश की संभावनाएं बनी है। लिहाजा यह संकेत जताए जा रहे हैं। राजस्थान के मध्यप्रदेश के सटे जिलों और गुजरात के लगने वाले जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Home / Jaipur / राजस्थान मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ के चलते बन रही बारिश की संभावनाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो