जयपुर

प्रदेश में आठ शहरों में ऑरेंज अलर्ट, फतेहपुर और माउंट आबू माइनस में

प्रदेश में सर्दी जनवरी के महीने में भी जोर पकड़ रही है। शीतलहर और गलन ने ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश में बुधवार को 22 जगहों पर तापमान 10 डिग्री से कम रहा।

जयपुरJan 13, 2021 / 08:57 pm

Kamlesh Sharma

प्रदेश में सर्दी जनवरी के महीने में भी जोर पकड़ रही है। शीतलहर और गलन ने ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश में बुधवार को 22 जगहों पर तापमान 10 डिग्री से कम रहा।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी जनवरी के महीने में भी जोर पकड़ रही है। शीतलहर और गलन ने ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश में बुधवार को 22 जगहों पर तापमान 10 डिग्री से कम रहा। इतना ही नहीं, 11 जगहों पर पारा पांच डिग्री कम नीचे दर्ज किया गया। सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर माइनस एक डिग्री और माउंट आबू में माइनस 1.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 0.2, सीकर 1.5 और भीलवाड़ा में 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। गंगानगर में तीन सालों का रेकॉर्ड टूटा है। वहीं, फतेहपुर में चार सालों का रेकॉर्ड टूटा है।

मकर संक्रान्ति पर्व पर मौसम देगा पतंगबाजी में साथ
जयपुर में गुरूवार को मकर संक्रान्ति के पर्व के दौरान पतंगबाजी के हिसाब से मौसम अनुकूल रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिनभर मौसम शुष्क रहेगा। इतना ही नहीं, धूप खिलेगी। दिन का तापमान 24 डिग्री और रात का तापमान सात डिग्री तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पतंगबाजी के लिए हवा साथ देगी। दोपहर बाद पूर्व की ओर से हवा की रफतार धीरे-धीरे बढ़ेगी। 12 किमी प्रति घंटा की रफतार से हवा चलेगी।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार सुबह छह बजे से नौ बजे तक हवा उत्तरी-पूर्वी की ओर चलेगी। इसकी रफतार चार से आठ किलोमीटर तक चलेगी। वहीं, सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्वी की ओर आठ किमी और दोपहर 12 से 3 बजे तक पूर्वी की ओर पांच से 10 किमी तक चलेगी। दूसरी ओर दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक पूर्वी की ओर 6 से 12 किमी तक चलेगी।
आठ शहरों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां पर शीतलहर चलेगी।
बढ़ रही है बीमारियां
मौसम चक्र में परिवर्तन के कारण दिन और रात के तापमान में कई गुना अंतर चल रहा है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मध्यरात्रि बाद ओस व अलसुबह कोहरा फसलों के लिए अमृत वर्षा का काम कर रहा है। इससे फसलों की प्रति बीघा लागत कम होगी। वहीं फसलों की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
पांच डिग्री से नीचे ये शहर
शहर : न्यूनतम तापमान

फतेहपुर : माइनस 1
माउंट आबू : माइनस 1.0

श्रीगंगानगर : 0.2
सीकर : 1.5

भीलवाड़ा : 1.8
चूरू : 2.2

पिलानी : 2.9
चित्तौडगढ़ : 3.5
वनस्थली : 4
डबोक : 4.2

अजमेर : 4.8

10 डिग्री से कम ये शहर

अलवर : 6.8
जयपुर : 6.6

कोटा : 7.8
सवाईमाधोरपुर : 7.3

बूंदी : 7.2
बाड़मेर : 9.1
एरिन रोड : 5.4
जैसलमेर : 6.6

जोधपुर : 6.5
फलौदी : 6.6

बीकानेर : 7.3
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.