scriptराजस्थान: 40 किमी प्रति घंटा रफ्तार से हवा के साथ बारिश और ओले, अभी दो दिन बरसात और ओलावृष्टि की चेतावनी | rajasthan weather forecast today 25 march 2020 | Patrika News
जयपुर

राजस्थान: 40 किमी प्रति घंटा रफ्तार से हवा के साथ बारिश और ओले, अभी दो दिन बरसात और ओलावृष्टि की चेतावनी

प्रदेश से निकल रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में बुधवार शाम को मौसम ने फिर करवट ली। दूसरे दिन लगातार शहर में बारिश का दौर चला। राजधानी में शाम पांच बजे बाद बारिश का दौर का शुरू हुआ।

जयपुरMar 25, 2020 / 08:59 pm

Kamlesh Sharma

rajasthan weather forecast today 25 march 2020

प्रदेश से निकल रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में बुधवार शाम को मौसम ने फिर करवट ली। दूसरे दिन लगातार शहर में बारिश का दौर चला। राजधानी में शाम पांच बजे बाद बारिश का दौर का शुरू हुआ।

जयपुर। प्रदेश से निकल रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में बुधवार शाम को मौसम ने फिर करवट ली। दूसरे दिन लगातार शहर में बारिश का दौर चला। राजधानी में शाम पांच बजे बाद बारिश का दौर का शुरू हुआ। हालांकि बारिश महज 15 मिनट के लिए हुई। इस दौरान तेज हवा के झोंके के साथ बारिश के साथ ओले गिरे। 15 मिनट तक 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।
शहर के वैशाली नगर, अजमेर रोड, सोडाला, मानसरोवर, भांकरोटा में ओले गिरे। अन्य इलाकों में बारिश हुई। साढ़े पांच बजे तक बारिश पूरी तरह थम गई। इधर बारिश से तापमान में गिरावट आई। एक घंटे में ही 9.6 डिग्री पारा गिर गया। बारिश से पहले आमासन में घनघोर घटाएं छा गई। दिन में अंधेरा छा गया।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम पारा 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, साढ़े पांच बजे तापमान 24 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के मानें तो जयपुर में आने वाले दो दिन 27 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है।
बारिश व ओलावृष्टि से फसलें चौपट
बीकानेर. ठुकरियासर. गांव सहित आसपास के बुधवार दोपहर बाद बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। खेतों में इस समय सरसों, चना, गेहूं, जौ, इसबगोल आदि की फसल पकाव पर है और किसान कटाई का कार्य शुरू कर चुके हैं लेकिन पिछले दो-तीन दिन से बादलों को देखकर किसान चिंतित है। बुधवार को तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से कई गांवों में फसलें चौपट हो गई।

बारिश के साथ गिरे ओले
अजमेर. जिले में एक बार फिर मौसम तंत्र गड़बड़ा गया। अजमेर शहर में बुधवार अपराह्न 3 बजे बाद अचानक काले बादल छाये और तेज हवाओं के साथ करीब पांच मिनट तक बूंदाबांदी हुई। वहीं जिले के देवमगरी और देरांठू में चने व बेर के आकार के ओले गिरे। रामसर में करीब 15 मिनट तक बरसात हुई। वहीं जिले के मसूदा, भिनाय, कादेड़ा, बिजयनगर में भी बारिश हुई। बारिश के दौरान चली हवाओं से घरों व दुकानों के बाहर लगे चद्दर व टीन-टप्पर उड़ गए। ओले व बारिश से सरसों व चने की फसल को नुकसान पहुंचा।

हाड़ौती में मौसम ने पलटा खाया, शाम को बूंदाबांदी
कोटा. हाड़ौती संभाग में बुधवार शाम मौसम ने पलटा खाया। शाम करीब चार घने बादल छाए और थोड़ी देर बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। कोटा में शाम को छितराई बारिश हुई। बेमौसम बारिश से किसानों में चिंता की लहर दौड़ गई। तेज हवाओं से कई जगह खेतों में खड़ी फसलें आड़ी पड़ गईं। किसानों ने नुकसान की आशंका जताई है।

अंधड़ व बरसात के साथ गिरे ओले, गिरा तापमान
सीकर में मौसम फिर बदल गया। शहर व आसपास के इलाके में दोपहर बाद पहले तो अचानक बूंदाबांदी हुई बाद में अचानक तेज अंधड़ के साथ बरसात व ओले गिरने शुरू हो गए। करीब 10 से 20 मिनट तक इस दौरान चने के आकार के ओले गिरे। अचानक बदले मौमस से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। बिगड़े मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई। कई जगह तेज अंधड़ ने खड़ी फसल को पसार भी दिया। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जिले में फसल कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्र में फसलों में नुकसान हुआ है।

Home / Jaipur / राजस्थान: 40 किमी प्रति घंटा रफ्तार से हवा के साथ बारिश और ओले, अभी दो दिन बरसात और ओलावृष्टि की चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो