scriptrajya sabha by election rajasthan : जानिए कांग्रेस की जीत का फार्मूला | rajya sabha by election rajasthan | Patrika News

rajya sabha by election rajasthan : जानिए कांग्रेस की जीत का फार्मूला

locationजयपुरPublished: Aug 08, 2019 06:20:24 pm

Submitted by:

hanuman galwa

rajya sabha by election rajasthan : राजस्थान (rajasthan assembly) से राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में जीतने के लिए कांग्रेस को 99 विधायकों के समर्थन की जरूरत है, जबकि कांग्रेस के पास 120 विधायकों का साथ बताया जा रहा है। कांग्रेस को अपने विधायकों के अलावा किसी का भी समर्थन नहीं मिले, तब भी अपने 100 विधायकों के बूते भी कांग्रेस इस उपचुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित कर सकती है।

rajya sabha by election rajasthan

rajya sabha by election rajasthan


जीतने के लिए चाहिए 99 वोट, कांग्रेस के पास 120
भाजपा के लिए सीट बचा पाना मुश्किल
राजस्थान में राज्यसभा उपचुनाव

राजस्थान (https://rajassembly.nic.in/) से राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में जीतने के लिए कांग्रेस को 99 विधायकों के समर्थन की जरूरत है, जबकि कांग्रेस के पास 120 विधायकों का साथ बताया जा रहा है। कांग्रेस को अपने विधायकों के अलावा किसी का भी समर्थन नहीं मिले, तब भी अपने 100 विधायकों के बूते भी कांग्रेस इस उपचुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित कर सकती है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी (madan lal saini) के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा सीट के लिए 26 अगस्त को मतदान है। उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाना प्रस्तावित है। नामांकन की आखिरी तिथि 14 अगस्त (https://rajassembly.nic.in/RajyaSabhaByeElections2019.aspx) है। भाजपा भी अपनी यह सीट बचाने के लिए भरसक प्रयास करेगी, लेकिन भाजपा की जीत की उम्मीद केवल कांग्रेस की फूट पर पल रही है। अब देखना यह है कि कांग्रेस अपने विधायकों को किसी तरह एकजुट रख पाती है। भाजपा की कवायद केवल शक्ति परीक्षण तक सीमित रहेगी।
विधानसभा में स्थिति

https://rajassembly.nic.in/MemberPartyPosition.aspx
कांग्रेस : 100
भाजपा : 72
निर्दलीय : 13
बसपा : 06
आरएलपी : 02
बीटीपी : 02
आरएलडी : 01
रिक्त : 02

ऐसे होता है चुनाव

rajya sabha election procedure
राज्यसभा के लिए किसी राज्य से कितने सांसद चुने जाएंगे, यह उस राज्य की जनसंख्या के हिसाब से तय किया जाता है। इसके लिए मतदान प्रक्रिया लोकसभा चुनाव से अलग होती है। राज्यसभा चुनाव में वोट जनता नहीं, बल्कि जनता के प्रतिनिधि करते हैं। जिस राज्य की सीटों पर चुनाव होता है, उस राज्य के विधायक वोट डालते हैं।
यह यह फार्मूला
राजस्थान विधानसभा में अभी कुल 198 विधायक हैं। राज्य की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। सांसद बनने के लिए उम्मीदवार को कितने वोट चाहिए, यह तय करने के लिए एक सीट में एक जोड़कर इससे 198 को विभाजित किया जाएगा। विभाजित करने पर संख्या 99 होती है। इस राज्यसभा सीट के लिए जीतने के लिए उम्मीदवार को 99 विधायकों के वोटों की आवश्यकता होगी।
वरीयता का फंडा
राज्यसभा सदस्य के लिए चुनाव में वोट डालने वाले विधायकों की प्राथमिकता का भी महत्व है। इसका मतलब है कि मतदान के दौरान हर विधायक से पूछा जाएगा कि उसकी पहली, दूसरी और तीसरी पसंद का उम्मीदवार कौन है। इस उपचुनाव में जिस उम्मीदवार को पहली उम्मीदवारी के लिए 99 वोट मिल गए, उसे विजयी घोषित किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो