scriptपूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी के बीजेपी में शामिल होने पर बवाल, एक जने ने किया आत्महत्या का प्रयास | ramkishor saini join bjp man attempted Suicide on rajasthan bjp office | Patrika News
जयपुर

पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी के बीजेपी में शामिल होने पर बवाल, एक जने ने किया आत्महत्या का प्रयास

भाजपा में आए पूर्व मंत्री को लेकर शुक्रवार शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ

जयपुरNov 16, 2018 / 09:39 pm

Kamlesh Sharma

rajasthan bjp office
जयपुर। भाजपा में आए पूर्व मंत्री को लेकर शुक्रवार शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते एक व्यक्ति ने कार्यालय में ही पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश की। यह देखकर वहां खड़े कार्यकर्ताओं ने पेड़ पर चढक़र उसे समय रहते बचा लिया। पुलिस ने तुरन्त उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे रामकिशोर सैनी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। सैनी ने 1990 में भाजपा से, 2008 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। फिर 2013 में कांग्रेस में शामिल हुए। सैनी ने कहा, घर वापसी हो गई है।
कांग्रेस को झटका, टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्वमंत्री रामकिशोर सैनी ने ज्वॉइन की भाजपा

सैनी के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की सूचना मिलते ही बांदीकुई के कई भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा कार्यालय आ गए। पहले तो उन्होंने जमकर नारेबाजी की और इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के कमरे में घुस गए। वहां कई देर बहस के बाद सभी कार्यकर्ता बाहर आ गए।
इसी बीच लोकेश सैनी नाम के एक व्यक्ति ने प्रदेश कार्यालय में एक पेड़ पर अपना गमछा डालकर लटकने की कोशिश की। अचानक हुए इस घटनाक्रम से भाजपा पदाधिकारी और पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और तुरत-फुरत में पुलिस हरकत में आई और लोकेश सैनी को अपने साथ ले गई। उधर, राज्यसभा सांसद रह चुके शिवचरण धाबाई के पुत्र अशोक सिंह धाबाई ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अशोक करौली जिले से हैं और डीसीसी के उपाध्यक्ष हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो