scriptजयपुर में दहशत मचाने वाले जीवाणु का साथी कीटाणु गिरफ्तार, कर चुका है 42 वारदात | rape accused jeevanu's friend keetanu also arrested 42 crime record | Patrika News
जयपुर

जयपुर में दहशत मचाने वाले जीवाणु का साथी कीटाणु गिरफ्तार, कर चुका है 42 वारदात

Jaipur Crime: सीरियल रेपिस्ट सिकंदर उर्फ जीवाणु के गिरफ्तार होने के बाद अब पुलिस ने उसके साथी कीटाणु को भी गिरफ्तार कर लिया

जयपुरNov 15, 2019 / 02:32 pm

Deepshikha Vashista

jaipur

जयपुर में दहशत मचाने वाले जीवाणु का साथी कीटाणु गिरफ्तार, कर चुका है 42 वारदात

जयपुर. जयपुर मेंं 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार सीरियल रेपिस्ट सिकंदर उर्फ जीवाणु के गिरफ्तार होने के बाद अब पुलिस ने उसके साथी कीटाणु को भी गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक कीटाणु कई मुकदमों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ 42 मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में और अधिक मामलों के खुलासे हो सकते हैं।
गौरतलब है कि शास्त्री नगर में 7 साल की बच्ची के साथ रेप के मामले में जीवाणु पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। सिकंदर ने पुलिस पूछताछ में अपने साथी कीटाणु के बारे में जानकारी दी थी। सिकंदर उर्फ जीवाणु अपने एक दूसरे साथी रफीक के साथ मिलकर लूट और चोरी की वारदात करता था। जीवाणु मादक पदार्थों की भी तस्करी किया करता था और फिर वह इन मादक पदार्थों को जयपुर के परकोटा क्षेत्र में सप्लाई करता था। पुलिस जीवाणु की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके साथी कीटाणु को तलाश कर रही थी। आखिर कीटाणु पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।

करते थे मुकाबला

आरोपी सिकंदर ने अपना नाम जीवाणु तो वहीं रफीक ने अपना नाम कीटाणु रखा था। जीवाणु और कीटाणु रात में सबसे ज्यादा चोरी करने का दोनों ने मुकाबला किया था। दोनों में एक रात में अधिक चोरियों के लिए प्रतिस्पर्धा होती थी। एक रात में जीवाणु ने 13 तो कीटाणु ने 8 वारदात की थी।

Home / Jaipur / जयपुर में दहशत मचाने वाले जीवाणु का साथी कीटाणु गिरफ्तार, कर चुका है 42 वारदात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो