scriptअलवर में रेप: भाजपा महिला मोर्चा ने दी सरकार को ये बड़ी चेतावनी | Rape in Alwar: BJP Mahila Morcha gave this big warning | Patrika News
जयपुर

अलवर में रेप: भाजपा महिला मोर्चा ने दी सरकार को ये बड़ी चेतावनी

नाबालिग के साथ रेप के मामले को लेकर बीजेपी के नेता कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर हो रहे है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

जयपुरJan 12, 2022 / 07:46 pm

rahul

Rajasthan BJP Mission

Rajasthan BJP Mission

जयपुर। अलवर में नाबालिग के साथ रेप के मामले को लेकर बीजेपी के नेता कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर हो रहे है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अब भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा ने भी गहलोत सरकार को चेतावनी दी हैं कि यदि पीड़िता को न्याय नहीं मिलता हैं और अपराधियों को पकड़ा नहीं जाता है, तो महिला मोर्चा आंदोलन करेगा और सडक पर उतर जाएंगे।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किस प्रकार से उस मूक बघिर बच्ची के साथ हैवानियत की गई। बच्ची के साथ जिस तरह से जुल्म किए सोच कर ही हैरानी होती है कि इंसान इतना कैसे गिर सकता है। मूंदडा ने कहा कि मानवता को तार तार करने वाली इस हरकत पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार एवं मुखिया जो खुद ग्रह मंत्री हैं पर सवाल उठ रहे है।
चूरू और भरतपुर जिले में भी रेप—
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मूंदडा ने कहा कि कल की घटना के बाद प्रदेश में आज चूरू और भरतपुर जिले में भी इस प्रकार की दुष्कर्म की घटनाएं हुई है। प्रदेश में इस तरह की घटनाओं का एक क्रम सा बन गया है, हालत यह हो गई है कि अपराधियों में पुलिस का भय बिल्कुल समाप्त हो चुका है और सरकारी नौकरशाह और सरकार जो केवल मात्र शासन कर रही है मगर शासक का कर्तव्य भूल चुकी है।
उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री गृहमंत्री का जिम्मेदार पद लेकर अपने घर बैठे हैं जिन्हें प्रदेश में हो रहे अपराधों की किंचित मात्र भी चिंता नहीं है ऐसे में प्रदेश की महिलाएं अपने को सुरक्षित किसके भरोसे माने। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार को आगाह किया हैं कि प्रदेशवासियों को हैवानियत से भरे इन कृत्यों ने हिलाकर रख दिया है।

Home / Jaipur / अलवर में रेप: भाजपा महिला मोर्चा ने दी सरकार को ये बड़ी चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो