scriptप्रदेश में बेखौफ दरिंदे : होते रहे बलात्कार, बैठी रही पुलिस, तीन माह में 63 मामले आए, तीन में ही की कार्रवाई | Rape rises in rajasthan police is not doing the action | Patrika News
जयपुर

प्रदेश में बेखौफ दरिंदे : होते रहे बलात्कार, बैठी रही पुलिस, तीन माह में 63 मामले आए, तीन में ही की कार्रवाई

जयपुर के बाद बलात्कार की सर्वाधिक घटनाएं अलवर में

जयपुरMay 14, 2019 / 10:06 pm

pushpendra shekhawat

rape

प्रदेश में बेखौफ दरिंदे : होते रहे बलात्कार, बैठी रही पुलिस, तीन माह में 63 मामले आए, तीन में ही की कार्रवाई

मुकेश शर्मा / जयपुर। राज्य में दरिन्दे यों ही बेखौफ नहीं हो गए, खुद पुलिस ही उन्हें प्रश्रय देती रही है। राजधानी जयपुर से लेकर अलवर जिले तक पुलिस की ढिलाई और मनमानी ही दरिन्दों के हौसले बढ़ाती रही है। अलवर जिले में इस साल जनवरी से मार्च तक 3 माह में बलात्कार के 63 मामले सामने आए लेकिन पुलिस ने सिर्फ 3 मामलों में कार्रवाई की। शेष मामले जांच के नाम पर लम्बित ही हैं। कमोबेश ऐसा ही हाल जयपुर का है। बलात्कार के मामले जयपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के बाद अलवर में ही सर्वाधिक सामने आए हैं।

पिछले 3 माह में पुलिस ने यह किया, फिर कैसे थमें बलात्कार

अलवर जिला
– 2019 : मार्च तक बलात्कार के 63 मामले सामने आए लेकिन पुलिस ने केवल 3 मामलों में कार्रवाई की। 10 प्रकरणों में एफआर लगा दी जबकि शेष मामले जांच के नाम पर लम्बित हैं।
– 2018 : बलात्कार के 351 प्रकरण दर्ज हुए। पुलिस इनमें से 116 मामलों में ही गिरफ्तारी कर पाई। 165 मामलों में एफआर लगा दी जबकि 70 मामले अब तक लम्बित हैं।
– 2017 : बलात्कार के 285 मामले दर्ज हुए। पुलिस इनमें से 95 में ही गिरफ्तारी कर पाई। 145 मामलों में एफआर लगा दी जबकि 45 मामले लंबित रहे।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट

– 2019 : जयपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में मार्च तक बलात्कार के 95 मामले सामने आए। पुलिस इनमें से 18 मामलों में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई। 18 मामलों को झूठा मानते हुए बंद कर दिया जबकि अन्य मामलों की जांच ही चल रही है।
– 2018 : बलात्कार के 299 प्रकरण दर्ज हुए। इनमें से पुलिस 144 मामलों में ही कार्रवाई कर पाई। 118 में एफआर लगा दी, 37 प्रकरण लंबित रखे।

– 2017 : बलात्कार के 210 प्रकरण दर्ज हुए। इनमें से पुलिस ने 91 में कार्रवाई की, 82 में एफआर लगा दी और 37 प्रकरण लंबित रखे।
अलवर में सर्वाधिक दरिन्दगी

जिला ———————- 2018 ——– 2017

अलवर ——————–—- 351 ——– 285

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट — 299 ——– 210

उदयपुर ——————– 244 ——– 154

भरतपुर ——————— 203 ——– 191
गंगानगर ——————– 188 ——- 130

राज्य में यह स्थिति

वर्ष ——– दर्ज प्रकरण
2018 —– 4335

2017 —— 3305
2019 —— 1041 (मार्च तक)

मुकदमे तो दर्ज हुए हैं लेकिन कई में एफआर भी तो लग चुकी है। कितने मामले लम्बित हैं, जानकारी लेकर ही बता सकूंगा।
– एस. सेंगाथिर, आइजी, जयपुर रेंज

Home / Jaipur / प्रदेश में बेखौफ दरिंदे : होते रहे बलात्कार, बैठी रही पुलिस, तीन माह में 63 मामले आए, तीन में ही की कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो