scriptगणतंत्र दिवस का उल्लास, देवालयों में सजीं तिरंगा झांकियां | Republic Day celebration, tricolor tableaux adorned in temples | Patrika News
जयपुर

गणतंत्र दिवस का उल्लास, देवालयों में सजीं तिरंगा झांकियां

जगमोहन की भी विशेष सजावट

जयपुरJan 26, 2021 / 12:27 pm

SAVITA VYAS

गणतंत्र दिवस का उल्लास, देवालयों में सजीं तिरंगा झांकियां

शिव हनुमान मंदिर त्रिपोलिया बाजार@जयपुर

जयपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज छोटी काशी के देवालय भी तिरंगा के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। मंदिरों को रंग—बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। सुबह से मंदिरों में भगवान के समक्ष विशेष तिरंगा झांकियां सजाने का दौर शुरू हो गया। साथ ही विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान जगमोहन को तिरंगा झालर व गुब्बारों से सजाया गया। ठाकुरजी को गुलाबी व सफेद रंग के कपड़े से विशेष पोशाक धारण करवाकर तिरंगा का साफा बांधा गया।
तिरंगा की पोशाक कराई धारण
गलता गेट स्थित गीता गायत्री गणेश मंदिर, गोनेर स्थित लक्ष्मी जगदीश मंदिर, सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर, अक्षरधाम मंदिर में भी तिरंगा झांकी सजाई गई। अंबाबाड़ी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में पवनपुत्र का विशेष शृंगार कर तिरंगा की पोशाक धारण कर तिरंगे की आकर्षक झांकी सजाई गई। मंदिर सचिव सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस दौरान कोरोना से मुक्ति की कामना भी की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो