scriptLockdown में पैदल घर लौट रहे लोग, कुछ जगह लोग कर रहे मदद | returning home on foot in lockdown, people helping in some places | Patrika News
जयपुर

Lockdown में पैदल घर लौट रहे लोग, कुछ जगह लोग कर रहे मदद

Corona Virus Lockdown : जब कोई पैदल धार्मिक यात्रा निकलती है तो लोग पदयात्रियों की सेवा के लिए जगह जगह स्टॉल्स लगाकर उन्हें खाने पीने की चीजें उपलब्ध करवाते हैं।

जयपुरMar 28, 2020 / 03:31 pm

Ashish

returning-home-on-foot-in-lockdown-people-helping-in-some-places

लॉकडाउन में पैदल घर लौट रहे लोग, कुछ जगह लोग कर रहे मदद

जयपुर
Corona virus Lockdown : जब कोई पैदल धार्मिक यात्रा निकलती है तो लोग पदयात्रियों की सेवा के लिए जगह जगह स्टॉल्स लगाकर उन्हें खाने पीने की चीजें उपलब्ध करवाते हैं। आपने ये नजारा तो कई बार देखा होगा। लेकिन, अभी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन ने उन कामगारों के लिए परेशानी खड़ी करती है दो अपने राज्य से दूर दूसरे राज्यों में काम करते हैं। जैसे ही लॉकडाउन हुआ ये कामगार बड़ी संख्या में अपने घरों के लिए पैदल ही लौट रहे हैं। पिछले चार पांच दिन से ये सिलसिला चल रहा है। इन विपरीत स्थितियों के बीच में कुछ लोग इनकी मदद करके सामाजिक सरोकारों का अपना धर्म निभा रहे हैं। नेशनल हाइवे नंबर 11 जो कि आगरा के लिए जाता है, वहां से ये कामगारों अपने घरों के लिए सड़क पर समुह में पैदल ही निकल रहे हैं। शनिवार को काफी लोग पैदल जाते दिखे। इसी बीच कुछ स्थानों पर लोग इन्हें खाना पीना उपलब्ध करवाते हुए नजर आए।

इनमें कोई उदयपुर से पैदल चल कर आगरा के लिए जा रहा है तो कोई बीकानेर से यूपी के कासगंज के लिए। अन्य स्थानों के लिए ये लोग पैदल ही लंबा सफर तय कर रहे हैं। पूछने पर इनमें से एक यात्री सलमान ने बताया कि वो चूड़ी बनाने का काम करता है। उदयपुर से पैदल चलकर आ रहा है। बीच में किसी ने मदद की तो ठीक वरना पैदल ही घर जा रहे हैं। उसने बताया कि प्रशासन की ओर से घर तक पहुंचाने के लिए कोई मदद नहीं मिली। कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

सहयोग से कर रहे मदद
वहीं, आगरा रोड पर साढ़े तीन दुकान के पास कुछ दुकानदार आपसी, जनसहयोग और पुलिस के सहयोग से ऐसे यात्रियों को पिछले तीन चार दिन से खाना उपलब्ध करवा रहे हैं। लोगों की मदद कर रहे विशंभर कुमार शर्मा ने बताया कि पैदल जाने वाले ऐसे जरूरतमंद लोगों को हम खाना, पानी उपलब्ध करवा रहे हैं। मास्क भी बांटे हैं। हरसंभव मदद की कोशिश कर रहे हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख रहे हैं। जहां खाने का काउंटर है, वहां कुछ अंतराल पर चॉक से गोले बना रखे हैं, जो आता है, सबको अलग अलग गोलों में खड़ा करके एक एक करके उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं। शर्मा ने बताया कि सेवा में लगे हुए स्थानीय लोग संक्रमण से बचने के लिए जरूरी तैयारियों के साथ मदद की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि पिछले कई दिनों से अलग अलग रूटों पर पैदल ही सफर तय कर रहे इन लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से बसों का इंतजाम किया जा रहा है।

Home / Jaipur / Lockdown में पैदल घर लौट रहे लोग, कुछ जगह लोग कर रहे मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो