पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन का काम चल रहा हैं। तीसरी मंजिल की छत डाली गई थी। काम करने के दौरान तीसरी मंजिल की छत अचानक भरभरा कर ढह गई। छत ढहने से मजदूर दब गए। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई और वहां चीख पुकार मच गई। यह देख आस-पास के लोग बचाने भी आए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सांगानेर सदर थानाप्रभारी हरिपाल सिंह पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सिविल डिफेंस की टीम को बुला लिया।
लोहे का जाल नीचे आ गया-
पुलिस ने बताया कि आईटी जोन में तीसरी मंजिल पर छत डालने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान एक प्लेट फिसल गई। जिसके बाद छत भरने के लिए लगाया लोहे का जाल नीचे गिर गया। इसी के साथ वहां पर काम कर रहे दस मजदूर भी तीन मंजिल से नीचे आ गए। पुलिस ने घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया हैं। इसमें उत्तरप्रदेश सोनभद्र जिला निवासी रामसकल की मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल नौ लोगों में से एक मजदूर की हालात गंभीर बनी हुई है।