scriptसंघ का सामाजिक समरता संगम 14 से | rss's three-days program | Patrika News
जयपुर

संघ का सामाजिक समरता संगम 14 से

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सामाजिक समरसता संगम 14 अक्टूबर से जामडोली स्थित केशव विद्या पीठ में होगा। तीन तक होने वाले आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा समूहवार सभाएं होंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को सुबह 11 बजे होगा।

जयपुरOct 10, 2016 / 07:24 pm

Ajay Sharma

जयपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सामाजिक समरसता संगम 14 अक्टूबर से जामडोली स्थित केशव विद्या पीठ में होगा। तीन तक होने वाले आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा समूहवार सभाएं होंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को सुबह 11 बजे होगा।
सौ से अधिक बनेंगे समूह

संस्कार केन्द्रों को मिला कर सौ से अधिक घट बनाए जाएंगे। जिनकी बैठकें होंगी। बाद में रामनिवास बाग से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शाम 7 बजे से चयनित सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रविवार सुबह 11 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। विद्या भारती के प्रदेश संगठन मंत्री शिवप्रसाद ने प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सा​माजिक समरसता स्थापित करना है। आपस में आत्मीय भाव जगे, सभी समाजों एकता, प्रेम एवं भाईचारे की भावना पनपे। कार्यक्रम में सात हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो