दरअसल, गूगल ट्रेंड सर्च ( google trends India ) के बीते 12 महीनों में अशोक गहलोत से अधिक सचिन पायलट को लोगों ने सर्च किया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद जब कांग्रेस को अधिक सीटें मिली और सीएम बनने के लिए सचिन पायलट और अशोक गहलोत की दावेदारी चल रही थी। उस दौरान करीब 68 फीसदी अधिक लोगों ने सचिन पायलट को सर्च किया। जबकि अशोक गहलोत का सर्चिंग ग्राफ कम रहा।
यहां देखा राजस्थान की जनता का गहलोत के लिए विशेष प्यार Google पर पिछले 90 दिनों के आंकड़े देखें तो बेहद रोचक आंकड़े सामने आते हैं। पूरे भारत में पायलट तो राजस्थान और गुजरात की जनता ने गहलोत को सबसे ज्यादा तलाशा।
यहां भी रहे CM गहलोत आगे जुलाई 2019 की बात की जाए तो इस महीने में भारत में सबसे ज्यादा अशोक गहलोत को सर्च किया गया। इस माह की 10 जुलाई को अशोक गहलोत को करीब 76 फीसदी लोगों ने सर्च किया जबकि पायलट को महज 24 फीसदी लोगों ने ही खोजा। इसके पीछे कारण रहा कि 10 जुलाई को राजस्थान सरकार का बजट पेश हुआ था।