घटना की जानकारी आज सुबह स्थानीय लोगों ने कमरें में शव पड़ा देखकर पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर डीसीपी वेस्ट अशोक कुमार गुप्ता सहित अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार खातीपुरा में मरूधर विहार में स्थित एक मकान में एक की शराब के ठेके का सैल्समैन बिहार निवासी चालीस वर्षीय शंभूनाथ रहता था। यहां पर विभिन्न ठेकों के मालिक भी आराम करने के लिए आया करते थे उनकी ओर से यहां पर पार्टियों का आयोजन भी किया जाता था। देर रात किसी ने उसके मुहं पर धारदार हथियार से मुहं पर वार कर दिया। कमरें की दीवारों पर चारों तरफ खून के छींटे भी लगे हुए है। पुलिस का मानना है कि सेल्समैन को शायद गोली भी मारी गई है।
डीसीपी वेस्ट अशोक गुप्ता ने बताया कि मरूधर विहार में एक सेल्समैन की किसी ने हत्या कर दी। फिलहाल हत्या करने व हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सेल्समैन दुकान में काम करने के बाद यहां पर रहता था और यहां पर ठेकेदारों का भी आना-जाना लगा रहता था।