जयपुर

हरियाणवी डांसर Sapna Choudhary आज जयपुर में, रावण दहन से पहले लोगों को करेंगी एन्टरटेन

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज जयपुर में ( Sapna Choudhary in Jaipur ) अपना जलवा बिखेरेंगी। दशहरा के मौके पर सपना चौधरी का यहां झोटवाड़ा में आयोजित हो रहे दशहरा महोत्सव में शामिल होने का कार्यक्रम है।

जयपुरOct 08, 2019 / 01:10 pm

Nakul Devarshi

जयपुर।
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज जयपुर में ( Sapna Choudhary in Jaipur ) अपना जलवा बिखेरेंगी। दशहरा के मौके पर सपना चौधरी का यहां झोटवाड़ा में आयोजित हो रहे दशहरा महोत्सव में शामिल होने का कार्यक्रम है। आयोजकों के अनुसार सपना करीब 8 बजे आयोजन स्थल पहुंचेंगी। यहां वे अपनी डांसिंग अदाओं से लोगों को एन्टरटेन करेंगी।

हनुमान सेवा समिति की निदेशक प्रमिला शर्मा ने बताया कि सपना चौधरी देर शाम दिल्ली से जयपुर पहुंचेंगी। सपना के अलावा कार्यक्रम में आरजे विकास दत्त और सिंगर अमित धुल की भी परफॉर्मेंस होंगी। कलाकारों की प्रस्तुतियों के बाद रात साढ़े 11 बजे 101 फ़ीट के रावण का दहन किया जाएगा।

वीडियो जारी कर किया इन्वाइट

सपना चौधरी ने दशहरा के मौके पर जयपुर में हो रहे आयोजन में आने के लिए बाकायदा एक वीडियो सन्देश भी जारी किया है। सपना के इस वीडियो इन्विटेशन को सोशल मीडिया पर वायल किया गया है। ऐसे में सपना के फैंस का इस आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि सपना चौधरी ने अपने ठुमकों से लोगों को दिवाना बना दिया है। उनकी फैन फ़ॉलोइंग्स की संख्या कई गुना है। सपना चौधरी पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुकी है, लेकिन अबतक सपना ने चुनावी सियासत में हाथ नहीं आजमाया है।

जाने सपना चौधरी के बारे में

सपना चौधरी डांसर, एक्ट्रेस और अब सियासी नेता भी हैं। सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। शुरुआत में वे हरियाणा और आस पास के राज्यों में प्रोग्राम-पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी। उसके बाद सपना ने स्टेज डांस करना शुरू किया।

सपना ने एक हरियाणवी गाने ‘सॉलिड बॉडी रै’ पर डांस किया जिसका वीडियो हिट रहा। इसके बाद सपना को हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशो में भी पहचान मिली। उन्होंने 20 से अधिक गानों में अपनी आवाज भी दी है।

बॉलीवुड में डेब्यू के बाद सपना वीरे की वेडिंग फिल्म के सॉन्ग ‘हट जा ताऊ’ में नजर आई थीं। वहीं अभय देयोल स्टारर फिल्म नानू की जानू में सपना ने अहम किरदार निभाया और ‘तेरे ठुमके सपना चौधरी’ सॉन्ग पर एक आइटम नंबर भी किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.