scriptराजस्थान: Satish Poonia ने हासिल की ये ‘उपलब्धि’, पर Vasundhara Raje अब भी टॉप पर | Satish Poonia hits 200K Twitter Followers, Vasundhara Raje in Millions | Patrika News
जयपुर

राजस्थान: Satish Poonia ने हासिल की ये ‘उपलब्धि’, पर Vasundhara Raje अब भी टॉप पर

सोशल मीडिया पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की ‘उपलब्धि’, ट्विटर प्लेटफॉर्म पर 2 लाख फोलोअर्स, मिल रही बधाइयां, ट्विटर लोकप्रियता की दौड़ में प्रदेश भाजपा के कई नेता, सबसे ज़्यादा फोलोअर्स के साथ वसुंधरा राजे टॉप पर, राजे के साथ राज्यवर्धन सिंह भी ‘मिलियन’ फोलोअर्स पार, गजेन्द्र सिंह और अर्जुन राम का फोलोअर्स आंकडा भी 2 लाख पार, 1 लाख 72 हज़ार फोलोअर्स के साथ राजेन्द्र राठौड़ पूनिया के करीब, ट्विटर लोकप्रियता में पूनिया से कहीं आगे हैं गोविन्द डोटासरा
 

जयपुरApr 05, 2021 / 01:04 pm

Nakul Devarshi

Satish Poonia hits 200K Twitter Followers, Vasundhara Raje in Millions

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया भी अब 2 लाख ट्विटर फोलोअर्स के कुनबे में शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी इस ‘उपलब्धि’ और बढ़ती लोकप्रियता को लेकर पूनिया के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी देखी जा रही है।

 

पूनिया के 2 लाख फोलोअर्स होने पर आज उन्हें बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही जारी है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उन्हें इसी ट्विटर प्लेटफॉर्म पर ही बधाइयां दे रहे हैं।

 

ashok_gehlot_modi.jpg

राजेन्द्र राठौड़ भी दौड़ में, पूनिया के नज़दीक!
पूनिया के 2 लाख ट्विटर फोलोअर्स के नज़दीक अब विधान्स्सभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ही सबसे करीब हैं। राठौड़ फिलहाल 1 लाख 72 हज़ार ट्विटर फोलोअर्स के साथ 2 लाख के आंकड़े के नज़दीक पहुंचे हुए हैं।

 

 

वसुंधरा टॉप पर, ‘प्रतिद्वंदियों’ से कहीं आगे
प्रदेश भाजपा नेताओं के बीच ट्विटर लोकप्रियता में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे टॉप पर बरकरार हैं। वे 4.3 मिलियन फोलोअर्स के साथ अन्य नेताओं से कहीं ज़्यादा आगे निकली हुई हैं। राजे के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ही हैं जो फोलोअर्स के ‘मिलियन’ आंकड़े को छू चुके हैं। राठौड़ के फिलहाल 1.6 ट्विटर फोलोअर्स हैं।

 

 

ये हैं अन्य नेताओं की ट्विटर लोकप्रियता
प्रदेश भाजपा के नेता इन दिनों ट्विटर प्लेटफॉर्म पर ‘सुपर एक्टिव’ बने हुए हैं। सोशल मीडिया के इस माध्यम में प्रदेश भाजपा की यदि प्रतिस्पर्धा देखें, तो प्रदेश प्रभारी व सांसद अरुण सिंह 1 लाख 8 हज़ार, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया 31 हज़ार 300,

 

 

शेखावत-मेघवाल भी ‘2 लाख’ पार
पूनिया से पहले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत और केंद्रीय राज्य मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल भी 2 लाख ट्विटर फोलोअर्स का आंकडा पार कर चुके हैं। शेखावत के जहां अभी 3 लाख 45 हज़ार 600 ट्विटर फोलोअर्स हैं, तो वहीं मेघवाल के 2 लाख 27 हज़ार 500 फोलोअर्स हैं। हालांकि प्रदेश से तीसरे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी इस दौड़ में 89 हज़ार 400 ट्विटर फोलोअर्स के साथ काफी पीछे हैं।

 

 

पूनिया से डोटासरा कहीं आगे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भले ही 2 लाख ट्विटर फोलोअर्स के आंकड़े तक पहुँच गए हों, लेकिन उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से वे काफी पीछे हैं। डोटासरा के फिलहाल 7 लाख 27 हज़ार 800 ट्विटर फोलोअर्स हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो