जयपुर

Vasundhara Raje ने खींवसर-मंडावा उपचुनाव से क्यों बनाई है दूरी? जानिए Satish Poonia का जवाब

राजस्थान में दो सीटों पर विधानसभा उप-चुनाव ( Rajasthan Bye-election in Mandawa and Khinwsar ) के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) की गैरमौजूदगी को लेकर उठते सवालों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) ने सफाई दी है।

जयपुरOct 20, 2019 / 01:06 pm

Nakul Devarshi

जयपुर/झुंझुनू।
राजस्थान में दो सीटों पर विधानसभा उप-चुनाव ( Rajasthan Bye-election in Mandawa and Khinwsar ) के प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) की गैरमौजूदगी को लेकर उठते सवालों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ( Satish Poonia ) ने सफाई दी है। पूनिया ने कहा है कि वसुंधरा राजे व्यक्तिगत पारिवारिक कार्यों के चलते व्यस्त हैं। उन्होंने अपनी इस व्यस्तता के बारे में पार्टी को पहले ही अवगत करवा दिया था। ऐसे में उनका प्रचार अभियानों में नहीं आने या नहीं दिखने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
झुंझुनू के अलसीसर महल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कई सवालों के जवाब दिए। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के उपचुनाव प्रचार में मौजूद नहीं रहने के सवाल पर सतीश पूनिया ने कहा कि राजे जल्द ही राजस्थान आएंगी और पार्टी के लिए काम भी करेंगी। फिलहाल वे व्यक्तिगत कारणों से पार्टी गतिविधियों में भागनहीं ले पा नहीं ले पा रहीं हैं।

‘सीएम गहलोत को राजे की चिंता क्यों?’

पूनिया ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिंता है कि वसुंधरा राजे क्यों प्रचार में नहीं आई और क्यों पदभार ग्रहण में नहीं आई, लेकिन मुख्यमंत्री को यह चिंता होनी चाहिए कि उप मुख्यमंत्री और उनके मंत्री क्या बोल रहे है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता को गुमराह कर रही है। हर रोज जादू के थैले में से नई चीजें बाहर निकाल रहे हैं। कभी पुर्नसीमांकन, कभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तो अब हाईब्रिड फार्मुला।

उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रणाली में परिवर्तन होता है तो सभी से राय और चर्चा करनी चाहिए। लेकिन यहां तो उल्टा है। उप मुख्यमंत्री कह रहे है कि कोई चर्चा ही नहीं हुई। सभी को अखबारों से जानकारी मिल रही है। इसलिए इस प्रणाली और फैसले में खामी साफ तौर पर नजर आ रही है।

‘बेटे को महापौर बनाना चाहते हैं गहलोत’

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने बेटे को जोधपुर का महापौर बनाना चाहते हैं। इसलिए वे हाईब्रिड फॉर्मूला लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जनता को गुमराह कर रही है। हर रोज नई चीजें बाहर निकाल रहे हैं। कभी पुनर्सीमांकन, कभी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तो अब हाईब्रिड फार्मूला। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रणाली में परिवर्तन होता है तो सभी से राय और चर्चा करनी चाहिए। लेकिन यहां तो उल्टा हो रहा है।
कल्ला ने लगाए थे बीजेपी में गुटबाज़ी के आरोप
गौरतलब है गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला ने भी हाल ही में बीजेपी में गुटबाज़ी के आरोप लगाए थे। कल्ला ने दो सीटों के लिए हो रहे विधानसभा उपचुनाव में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाये थे। डॉ कल्ला ने कहा था कि भाजपा स्पष्ट करे कि मंडावा और खींवसर के उपचुनाव से आखिर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दूरी क्यों बनाई हुई है। कल्ला ने आरोप लगाए कि भाजपा में दो गुट बने हुए हैं, एक वसुंधरा राजे गुट और दूसरा सतीश पूनिया गुट।
डॉ कल्ला ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट उपचुनाव क्षेत्रों के दौरे पर जा रहे हैं। लेकिन भाजपा की तरफ से सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ही प्रचार कर रहे हैं। वसुंधरा राजे की गैरमौजूदगी बताती है कि राजस्थान भाजपा धड़ों में बंटी हुई है। कल्ला ने कहा कि जब पूर्व सीएम और सतीश पूनिया साथ प्रचार के लिए आ जाएंगे तब मेरी बात असत्य साबित हो जायेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.