5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यालय का किया गया आकस्मिक निरिक्षण

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Patel

Aug 12, 2018

rajasthan news

विद्यालय का किया गया आकस्मिक निरिक्षण

निमाज/पाली. माध्यमिक शिक्षा उप निदेशक पदमा सक्सेना ने पाली जिले के निमाज कस्बे के भगवान महावीर और सेठ मेघराज ठोलिया राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पत्रिका से बातचीत में उपनिदेशक ने कहा कि एसआईक्यूई के तहत कक्षा 1 से 5 तक गतिविधि आधारित शिक्षण को लेकर विद्यालय में बच्चों के बैठने, कद अनुसार पेयजल के साथ बच्चो की मौलिक आवश्यकताओं को देखते हुए विद्यालय में उत्कृष्ट व्यवस्था हैं। इस अवधारणा के साथ ही छोटे बच्चे प्राथमिक शिक्षा के लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों के विकास के लिए भामाशाह का सहयोग जरूरी हैं। उप निदेशक ने एसआईक्यूई के तहत विद्यालय में चल रही गतिविधियों के क्रियान्वयन का भी अवलोकन किया। प्रधानाचार्य राजेन्द्र परिहार ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों और भामाशाह द्वारा करवाये गए कार्यो की जानकारी दी। कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों द्ववारा अर्जित ज्ञान की जानकारी लेकर उनका स्तर भी जांचा। उपनिदेशक पदमा सक्सेना ने रांका चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विद्यालय में करवाये गए डॉम समेत लाखो के विकास कार्यो के साथ स्टेडियम आदि का भी निरिक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेन्द्र परिहार, व्याख्याता भंवरदान चारण, आशा टाक, केशाराम प्रजापत, केवलराम भाटी, शिरोमणि जांगिड़, मंजू कुमावत मौजूद थे। विद्यालय में आने पर विद्यालय की अध्यापिकाओं ने माला व साफा पहनाकर उनका बहुमान किया।

Read more : बांसवाड़ा : स्पीड ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक से गिरा युवक, आधे घंटे तक तड़पता रहा सडक़ पर, ना एम्बुलेंस पहुंची ना किसी ने मदद की

Read more : एलडीसी परीक्षा में उमड़े अभ्यर्थी, साथ परीक्षा देने पहुंची दादी और पोती को देख आश्चर्यचकित हुए लोग

Read more : PICS: राजस्थान के नामी दूध ब्रैंड में ऐसे चल रहा था मिलावट का खेल, खुलासा होने पर मचा हड़कंप

Read more : पत्रिका की खास रिपोर्ट, जयपुर में अमित शाह ने कांग्रेस पर उठाए थे सवाल- राहुल गांधाी ने इस तरह किया पलटवार, देखें विडियो