scriptआग से झुलसी महिला की मौत | Scorching woman dies in fire | Patrika News
जयपुर

आग से झुलसी महिला की मौत

करधनी थाना इलाके में गैस सिलण्डर लीक होने से एक महिला की जान चली गई। गैस पर चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेण्डर में रिसाव हो गया। आग महिला के कपड़ों में लग गई। महिला ने पहले अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली।

जयपुरSep 27, 2019 / 08:30 pm

Lalit Tiwari

आग से झुलसी महिला की मौत

आग से झुलसी महिला की मौत

करधनी थाना इलाके में गैस सिलण्डर लीक होने से एक महिला की जान चली गई। गैस पर चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेण्डर में रिसाव हो गया। आग महिला के कपड़ों में लग गई। महिला ने पहले अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली। महिला के चिल्लाने पर पहुंचे घर वालों ने आग बुझाकर उसे झुलसी हालत में एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका संतोष देवी (48) निवासी किशनपुरा करधनी की रहने वाली थी। 24 सितंबर को छत पर गैस सिलेण्डर लगाकर चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेण्डर से निकली आग ने उसे चपेट में ले लिया। आग से झुलसने पर संतोष देवी की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और आग पर काबू पाया। गंभीर झुलसी अवस्था में उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Home / Jaipur / आग से झुलसी महिला की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो