scriptपूर्व मंत्री शैलेंद्र जोशी के कांग्रेस में शामिल होने से बदलेंगे बांदीकुई में समीकरण | Shailendra Joshi today join congress | Patrika News
जयपुर

पूर्व मंत्री शैलेंद्र जोशी के कांग्रेस में शामिल होने से बदलेंगे बांदीकुई में समीकरण

पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कराई सदस्यता ग्रहण

जयपुरAug 29, 2018 / 05:47 pm

firoz shaifi

congress

congress

जयपुर। गहलोत सरकार के पहले कार्यकाल में उच्च शिक्षा मंत्री रहे और बांदीकुई से दो बार विधायक रहे शैलेंद्र जोशी ने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं। जोशी के साथ ही उनके सैंकड़ों समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने जोशी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। शैलेंद्र जोशी 2003 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हार गए थे, इसके बाद 2008 में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर जोशी भाजपा में शामिल हो गए और बांदीकुई से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
इसके बाद जोशी ने भाजपा छोड़कर 2013 में किरोड़ी मीणा की पार्टी राजपा से चुनाव लड़ा, लेकिन यहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राजपा के भाजपा में विलय के बाद वे अलग-थलग पड़ गए थे, जिसके बाद से उनके कांग्रेस में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। बताया जाता है कि जोशी राजपा के भाजपा में विलय के बाद से ही कांग्रेस में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे।

बिना शर्त आए कांग्रेस में
पूर्व मंत्री शैलेंद्र जोशी ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि वे बिना किसी शर्त के वे कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं, उनकी बांदीकुई से टिकट को लेकर कोई बात नहीं हुई है, फिर भी अगर पार्टी उन्हें बांदीकुई से मौका देगी तो वे चुनाव जरुर लड़ेंगे।

आप की चुनावी तैयारियां तेज, जयपुर-अलवर में केंद्रीय नेताओं की चुनावी सभाएं
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी होने के बाद आप पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। चौथी सूची में सात प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद एक नाम वापस ले लिया गया था।
अब आप पार्टी ने अब 36 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद आप ने अपना पूरा फोकस चुनाव प्रचार और सभाओं पर कर दिया है। चुनाव प्रचार और सभाओं को संबोधित करने के लिए आप के केंद्रीय नेताओं के दौरे भी तय हो गए हैं।
इसी के तहत पार्टी विधायक और आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा दो दिन के दौरे पर आ रही हैं, अलका लांबा का 1 सितंबर को जयपुर और दो सितंबर को अलवर का दौरा तय है, जहां वे चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सभाओं को संबोधित करेंगी।

Home / Jaipur / पूर्व मंत्री शैलेंद्र जोशी के कांग्रेस में शामिल होने से बदलेंगे बांदीकुई में समीकरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो