scriptन्याय के देवता शनिदेव 30 साल बाद लौटेंगे अपने घर, जानिए क्या पड़ेगा प्रभाव | shani ka raashi parivartan 2020 shani ka makar raashi me pravesh | Patrika News
जयपुर

न्याय के देवता शनिदेव 30 साल बाद लौटेंगे अपने घर, जानिए क्या पड़ेगा प्रभाव

shani ka raashi parivartan 2020 : न्याय के देवता सूर्यपुत्र शनि देव करीब 30 साल बाद अपने घर लौट रहे हैं। शनिदेव 24 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन सुबह नौ बजकर 56 मिनट पर धनु से स्व की राशि मकर राशि मे प्रवेश कर रहे हैं। शनि मौजूदा समय में धनु राशि में भ्रमण कर रहे हैं। शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही वृश्चिक राशि से शनि की साढ़े साती खत्म हो जाएगी। वहीं कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। कुंभ पर साढ़ेसाती का पहला चरण, मकर राशि पर दूसरा चरण और धनु राशि पर अंतिम चरण हैं।

जयपुरJan 08, 2020 / 02:06 pm

Devendra Singh

shani.jpeg

शनि की साढ़े साती और राहू काल से बचने करें बीज मंत्र जाप: पंचांग

जयपुर. न्याय के देवता सूर्य पुत्र शनि देव ( shani dev ) करीब 30 साल बाद अपने घर लौट रहे हैं। शनिदेव 24 जनवरी को मौनी अमावस्या ( Mauni Amavasya ) के दिन सुबह नौ बजकर 56 मिनट पर धनु से स्व की राशि मकर राशि मे प्रवेश कर रहे हैं। शनि मौजूदा समय में धनु राशि में भ्रमण कर रहे हैं। शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही वृश्चिक राशि से शनि की साढ़े साती खत्म हो जाएगी। वहीं कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। कुंभ पर साढ़ेसाती का पहला चरण, मकर राशि पर दूसरा चरण और धनु राशि पर अंतिम चरण होगा। मिथनु और तुला राशि पर शनि का ढैय्या लग जाएगा जबकि शनि के मकर राशि में गोचर करने से वृष और कन्या राशि पर से शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगा।
सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

साल 2020 के शुरुआती दिनों में ही सबसे पराक्रमी और न्याय के देवता माने जाने वाले ग्रह शनि का राशि परिवर्तन ( shani ka raashi parivartan ) होने जा रहा है। 24 जनवरी को शनि ढाई साल के बाद राशि बदलने जा रहे हैं। जयपुर के ज्योतिषाचार्य पं. सुरेश शास्त्री के अनुसार शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक भ्रमण करते हैं। इनके एक राशि से दूसरी में जाने से लोगों के जीवन पर बहुत व्यापक प्रभाव पड़ता है। शनि के राशि बदलने से कई राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर साढ़े साती शुरू होगी तो कुछ की समाप्त हो जाएगी।
इन पर रहेगा शनि की साढ़ेसाती का असर

धनु- इस राशि के जातकों को इस साल सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। शनि की साढ़ेसाती इस राशि पर अंतिम चरण में है।
मकर- शनि का गोचर मकर राशि में ही हो रहा है। इस साल में इस राशि में शनि की साढ़े साती दूसरे चरण में रहेगी। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरतनी जरूरत है।

कुंभ- इस राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का प्रथम चरण शुरू हो रहा है।

Home / Jaipur / न्याय के देवता शनिदेव 30 साल बाद लौटेंगे अपने घर, जानिए क्या पड़ेगा प्रभाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो