scriptइस बार अष्टमी को नहीं सप्तमी को लगेगा शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग | Sheetala Saptami will be celebrated on 1st April | Patrika News
जयपुर

इस बार अष्टमी को नहीं सप्तमी को लगेगा शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग

एक अप्रेल को चैत्र कृष्ण सप्तमी के दिन बास्योड़ा लोकपर्व मनाया जाएगा, जबकि रांधा-पुआ रविवार को मनेगा।

जयपुरMar 29, 2024 / 01:53 pm

Devendra Singh

basyoda.jpg
जयपुर. अप्रेल महीने की शुरुआत इस बार शीतला माता की पूजा से होगी। सोमवार एक अप्रेल को चैत्र कृष्ण सप्तमी के दिन बास्योड़ा लोकपर्व मनाया जाएगा। यानी शीतलाष्टमी का त्योहार इस बार अष्टमी की बजाय सप्तमी को ही मनाया जाएगा, जबकि रांधा-पुआ रविवार को मनेगा, जिसमें वैष्णव जनों के घरों में माता शीतला को अर्पित होने वाले व्यंजन बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि इस बार अष्टमी के दिन मंगलवार आने से शीतला अष्टमी सोमवार को ही मनाया जाएगा।
इस दिन शीतला माता की पूजा-अर्चना कर उन्हें ठंडे पकवानों का भोग लगाया जाएगा। शीतला माता की पूजा-अर्चना करने के साथ महिलाएं व्रत भी रखेंगी। इसके एक दिन पहले 31 मार्च को रांधा-पुआ होगा, जिसमें घर-घर महिलाएं बास्योड़ा के लिए पकवान बनाएगी। शीतलाष्टमी के दिन सुबह शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद घर-घर ठंडे पकवान ही खाए जाएंगे।
ऋतु परिवर्तन का समय
ज्योतिषाचार्य पं. सुरेश शास्त्री ने बताया कि शीतला सप्तमी पर ठंडा खाना खाने की परंपरा है। यह समय शीत ऋतुके जाने और ग्रीष्म ऋतु के आने का समय है। इस दौरान मौसमी बीमारियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस दिन ठंडा खाना भोजन करने से मौसमी बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इस दिन महिलाएं शीतला माता की पूजा-अर्चना कर परिवार और बच्चों की सलामती व घर में सुख-शांति के लिए प्रार्थना करेंगी।

Home / Jaipur / इस बार अष्टमी को नहीं सप्तमी को लगेगा शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो