scriptप्रशासनिक बेड़े में बड़ा फेरबदल… 237 आरएएस अधिकारियों के तबादले | shuffling in bureaucracy of Rajasthan ... 237 RAS transferred. | Patrika News
जयपुर

प्रशासनिक बेड़े में बड़ा फेरबदल… 237 आरएएस अधिकारियों के तबादले

राजस्थान में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल किया गया है। शुक्रवार को एक आदेश जारी कर 237 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें ज्यादातर के विभाग ही बदले गए हैं। कुछ खाली पड़े पदों को भी भरने का प्रयास इस सूची में किया गया है।

जयपुरSep 13, 2019 / 06:16 pm

Chandra Shekhar Pareek

राजस्थान के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए सरकार ने आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार 237 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है।
सूची के अनुसार दो अधिकारियों को आरटीएस से आरएएस में प्रमोशन दिया गया है। दो अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल में पदोन्नति मिली है। वहीं, चार अधिकारियों को सीनियर शृंखला में प्रमोट किया गया है।
तबादला सूची में आवासन मंडल जयपुर के सचिव राजीव जैन को जेडीए में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर लगाया है। वहीं, जेडीए में अतिरिक्त आयुक्त संचिता विश्नोई को अब अति. सीईओ स्मार्ट सिटी बनाया गया है। जयपुर के कई विभागों में इस बदलाव से खाली पड़े पदों को भरा गया है।
ये बने आरटीएस से आरएएस
बंशीधर और आकाश रंजन को राज्य तहसीदार सेवा से प्रशासनिक सेवा में प्रमोशन मिला है।
इन्हें मिला सुपर टाइम स्केल
सुपर टाइम स्केल में प्रमोशन पाने वाले अधिकारी हैं, हिम्मत सिंह बारहट और राकेश कुमार शर्मा।
सीनियर वेतन शृंखला में शामिल
इस सूची में चार अधिकारियों जीतेंद्र कुमार पांडेय, मोहन सिंह, शंकर लाल सैनी और संतोष कुमार मीना को वरिष्ठ वेतन शृंखला में शामिल किया गया है।

Home / Jaipur / प्रशासनिक बेड़े में बड़ा फेरबदल… 237 आरएएस अधिकारियों के तबादले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो