scriptइनसे पाएं ताजगी का अहसास | skin care | Patrika News
जयपुर

इनसे पाएं ताजगी का अहसास

त्वचा की बेहतर तरीके से देखभाल करके आप अपने मूड को बेहतर बना सकते हैं।

जयपुरNov 21, 2020 / 06:42 pm

Kiran Kaur

अपने मूड को बेहतर बनाने और ताजगी के अहसास के लिए इन चीजों की मदद से ले सकते हैं। इन्हें नहाने के पानी में इस्तेमाल करने से कई तरह के लाभ होंगे।
हनी बाथ का लाभ: एक बाल्टी नहाने के पानी में दो बड़े चम्मच शहद मिलाएं। यह बॉडी को रिलेक्स करने और त्वचा को नम व मुलायम बनाए रखने में मदद करेगा।
गुलाबजल मिलाएं: यदि बॉडी को रिलेक्स करना चाहते हैं तो नहाने के पानी में आधा कप गुलाबजल मिलाएं। इस प्रयोग से आपको ताजगी और खुशबू का अहसास होगा। त्वचा मुलायम बनेगी।
बादाम का तेल: नहाने के पानी में दो चम्मच बादाम तेल के मिलाकर नहाने से भी त्वचा का रूखापन कम होता है। यह प्रयोग रोजाना कर सकते हैं। सर्दियों में बहुत ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं वरना त्वचा का प्राकृतिक तेल घटने से रूखापन बढ़ सकता है।
ग्लिसरीन के गुण: त्वचा को रूखेपन से बचाने के लिए 100 ग्राम गुलाबजल लेकर इसमें एक से दो चम्मच ग्लिसरीन मिला दें। नहाने के बाद रोजाना इस मिश्रण को अपनी बॉडी पर लगाएं। त्वचा कोमल बनी रहेगी। इसे आप फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

Home / Jaipur / इनसे पाएं ताजगी का अहसास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो