फार्म नहीं भरा तो दोस्त को नहीं छोड़ेंगे
उसके बाद पीड़ित ने कस्टम डिपार्टमेंट में फोन किया तो महिला अधिकारी ने कहा कि आरबीआई से मेल आएगी, जिसमें एक फॉर्म होगा जो भरना होगा, ताकि एक मिलियन डॉलर पीड़ित के अकाउंट में आ जाएगा। पीड़ित ने बोला ऐसी तो कोई बात ही नहीं हुई थी। अधिकारी ने बोला यदि फॉर्म नहीं भरा तो आपकी दोस्त को नहीं छोड़ेंगे। पीड़ित ने अपनी दोस्त से बात की और दिए गए अकाउंट नंबर पर रुपए डाल दिए।