scriptसीधे नहीं, अब सोशल साइट से जुड़ रहे जनता से | social media news poltics | Patrika News
जयपुर

सीधे नहीं, अब सोशल साइट से जुड़ रहे जनता से

कोरोना इफेक्ट: लॉक डाउन के चलते सीधे तौर पर जनता से नहीं मिल पा रहे
-कोरोना वायरस के बचाव के उपाय बता रहे, कर रहे जागरुक

जयपुरMar 26, 2020 / 10:41 pm

Ashwani Kumar

fornwupfy2lkyaprbqlpldwlqejujow11lk7q3xq0gjmzqyc1fkanwje8eflfggq-.jpg
जयपुर. प्रदेश के लॉक डाउन का अधिकतर जनप्रतिनिधि पालन कर रहे हैं। ज्यादातर जनप्रनिधियों ने खुद को घर तक ही सीमित कर रखा है। बहुत जरूरी काम घर पर ही निपटा रहे हैं। जनता से ऐसी दूरी कई जनप्रतिनिधियों की जीवन में पहली बार आई है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य जनता से दूर हैं। यही हाल विपक्ष के नेताओं का भी है। हालांकि, प्रदेश की जनता के साथ सोशल मीडिया के जरिए संवाद करने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि प्रतिदिन जनप्रतिनिधि तीन से चार पोस्ट साझा करते हैं। फेसबुक की पोस्ट और ट्विटर पर किए जाने वो ट्वीट में जनता की चिंता भी दिखाई देती है।
विश्वास: चिकित्सकों की तारीफ
-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो के माध्यम से कोरोना के खिलाफ जंग लडऩे वाले चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सों की तारीफ की। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लोगों से कोरोना से बचने के लिए दूसरे व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। खांसते समय अपना मुंह ढकने की बात लिखी है।
भरोसा: किसानों के साथ खड़ी है सरकार
-उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने चेटीचंड की सभी को बधाई दी। मंगलवार को बेमौसम बारिश को लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि फसलों का नुकसान होना चिंताजनक है। इस विपत्ति में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
सहयोग: लॉकडाउन में योगदान
उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट क र कहा कि हम सब मिलकर कोरोना को हरा सकते हैं। उन्होंने 21 दिन के लॉक डाउन में सभी से योगदान की अपील की। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने अपने विस क्षेत्र चूरू की जनता के लिए लिखा कि कोई परेशानी नहीं होगी। हर संभव सहायता की जाएगी।
तारीफ: गरीब तबके को मिलेगी मजबूती
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए केंद्र सरकार की तारीफ की। केंद्र सरकार के एक लाख 70 हजार करोड़ रुपए के पैकेज से कोरोना से लडऩे के लिए गरीब तबके को मजबूती मिली है।
संभाला फील्ड में मोर्चा
-परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी अपने अपने विस क्षेत्र में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव करा रहे हैं और भोजन के पैकेज भी बंटवाते दिखाई दिए।
किशनपोल विस क्षेत्र के विधायक अमीन कागजी गुरुवार को रामगंज के बेहद सक्रिय दिखाई दिए। यहां पर एक व्यक्ति के कोराना पॉजिटिव आने के बाद वे पहुंच गए। लोगों को समझाया और स्क्रीनिंग में भी सहयोग किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो