scriptसैनिकों ने खोई 653 गोलियां, शहर में लगाया लॉकडाउन | Soldiers lost 653 bullets, lockdown imposed in the city | Patrika News
जयपुर

सैनिकों ने खोई 653 गोलियां, शहर में लगाया लॉकडाउन

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह मिसाइल परीक्षण को लेकर नहीं बल्कि देश की दो लाख से अधिक आबादी वाले हेसन शहर में अनिश्चितकालीन लॉकडाउन लगाने को लेकर सुर्खियों में हैं।

जयपुरMar 29, 2023 / 06:10 pm

Bhagwan

kim_jong_un
प्योगयांग. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वह मिसाइल परीक्षण को लेकर नहीं बल्कि देश की दो लाख से अधिक आबादी वाले हेसन शहर में अनिश्चितकालीन लॉकडाउन लगाने को लेकर सुर्खियों में हैं।
लॉकडाउन लगाने की वजह कोरोना जैसी कोई महामारी नहीं बल्कि सैनिकों की लापता हुई 653 गोलियां हैं। दरअसल हाल ही सैनिकों की असॉल्ट राइफल की 653 गोलियां हेसन शहर में कहीं खो गईं। उसके बाद किम जोंग ने शहर में लॉकडाउन की घोषणा कर अधिकारियों को गोलियों का पता लगाने के लिए पूरे शहर में तलाशी लेने का आदेश दिया। खबरों के अनुसार हेसन में लॉकडाउन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि गोलियां बरामद नहीं हो जाए। ये गोलियां सात मार्च को खो गई थीं। दरअसल इसी दिन सैनिक हेसन शहर लौटे थे।
सख्त कार्रवाई की जाएगी
व्यापक अभियान के बावजूद अब तक गोलियों का कोई सुराग नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि जिसके पास से ये गोलियां बरामद होंगी, उसके खिलाफ जानकारी छिपाने के आरोप में सख्त कार्रवाई की जाएगी। रयांगगांग प्रांत के एक अधिकारी ने कहा कि हेसन शहर के लोग सेना की वापसी को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन गोलियों की जांच के कारण उनकी स्वतंत्रता ही छिन गई है।
घर-घर चला रहे तलाशी अभियान
किम जोंग ने हेसन शहर में सभी फैक्ट्रियों, सोशल ग्रुप्स और निगरानी इकाइयों को गोलियों से संबंधित जांच में सक्रिय रूप से सहयोग करने का आदेश दिया है। पुलिस और सेना के जवान घर-घर जाकर तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस शहर के लोगों का कहना है कि अधिकारी गोलियां बरामद करने के लिए सख्त तेवर दिखा रहे हैं। वे लोगों पर गोलियों का पता लगाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इससे इस शहर में भय का माहौल है। कई लोगों को पकड़े जाने की चिंता है।

Home / Jaipur / सैनिकों ने खोई 653 गोलियां, शहर में लगाया लॉकडाउन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो