scriptसमस्याओं का समाधान 24 घंटे में | Solve problems in 24 hours | Patrika News
जयपुर

समस्याओं का समाधान 24 घंटे में

कोई भी समस्या पांच दिन से ज्यादा लंबित नहीं रहेगी

जयपुरJan 19, 2020 / 05:55 pm

Ankit

nagar_nigam_1.jpg
नगर निगम की तैयारी
कॉल सेंटर में सर्वाधिक शिकायतें बिजली संबधी
जयपुर।
नगर निगम के कॉल सेंटर पर शहर में स्ट्रीट लाइट खराब होनें, कचरा नहीं उठने, सडक़ पर गंदगी की सफाई नहीं होने जैसी समस्याओं का २४ घंटे के भीतर समाधान होगा। इसके लिए निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम सूत्रों के अनुसार २४ घंटे में तो समस्या का समाधान होगा ही साथ ही आम जनता से जुडी कैसी भी समस्या हो पांच दिन से ज्यादा दिन तक लंबित नहीं होगी। कॉल सेंटर में प्रतिदिन इस तरह की ५०० से ज्यादा शिकायतें दर्ज होती हैं और इनमें से ३५० से ज्यादा शिकायतें बिजली संबधी होती है।
जानकारी के अनुसान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर नगर निगम में आम आदम की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर हैं। अमूमन निगम के कॉल सेंटर में दर्ज सस्याएं वहां रखे रजिस्टर की शोभा बढ़ाती हैं। वहीं निगम अफसरों ने कचरा नही उठने, स्ट्रीट लाइट खराब होने, सीवर लाइन जाम होने जैसी समस्याओं के समाधान के लिए ३ से ७ दिन की समय सीमा तय कर रखी थी। इस स्थिति में छोटी छोटी समस्याओं के समाधान में भी कई दिन लग रहे थे। सीएम गहलोत के स्तर पर इस स्थिति को गंभीरता से लिया तो निगम अफसरों ने भी गंभीरता दिखाई।
अब निगम आयुक्त प्रतिदिन कॉल सेंटर पर दर्ज होने वाली सभी तरह की समस्याओं का रिकार्ड देखेंगे। जानकारी के अनुसार कॉल सेंटर पर सबसे ज्यादा शिकायतें स्ट्रीट लाइट की होती हैं। ऐसी सभी समस्याओं को अब २४ घंटे में समाधान के लिए जोन स्तर पर अफसरों को पाबंद कर दिया गया है। जैसे ही स्ट्रीट लाइट,गंदगी और सफाई संबधी शिकायत आएगी उसे जोन स्तर पर भेज दिया जाएगा और इसे रिकार्ड में रखा जाएगा। प्रत्येक २४ घंटे में समस्याओं के समाधान का लेखा जोखा खुद निगम आयुक्त देखेंगे। साथ ही निगम ने यह भी तय किया है कि कोई भी समस्या अब ५ दिन से ज्यादा लंबित नहीं रहेगी।

Home / Jaipur / समस्याओं का समाधान 24 घंटे में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो