scriptसूप से मिलेगी आपको सेहत | soup | Patrika News
जयपुर

सूप से मिलेगी आपको सेहत

मूंग दाल का सूप कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह आसानी से पच भी जाता है।

जयपुरJun 08, 2021 / 10:30 am

Kiran Kaur

यह कोरोना संक्रमण का दौर है। इस समस्या ने लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया है। खानपान में लोग अब स्वाद को ही नहीं बल्कि सेहत को भी महत्व देते हैं। ऐसे भोजन को डाइट में शामिल किया जा रहा है, जिससे कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े। साथ ही साथ आपको कई प्रकार के पोषक तत्व भी मिलें। इसके लिए सूप कई रूपों में फायदेमंद हो सकता है।
रोगों से रिकवरी में मदद करता मूंग दाल सूप: मूंग दाल का सूप कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह आसानी से पच भी जाता है। इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है। इससे आपको किसी भी प्रकार की बीमारी से रिकवर होने में भी मदद मिलती है। कोरोना होने की स्थिति में इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा मूंग की दाल में कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता होती है। इससे शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल में कमी आती है और आप स्वस्थ
रहते हैं।
टमाटर की पोषकता देगी विटामिन का लाभ: टमाटर का सूप भी सेहत के लिए उपयोगी होता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत है। इसमें लाइकोपीन और विटामिन सी जैसे तत्व होते हैं।
वैज्ञानिक अध्ययन में इस बात की पुष्टि की गई है कि ये सभी गुण मिलकर एंटीइंफ्लेमेटरी की तरह काम करते हैं, जिससे किसी भी प्रकार की सूजन से राहत मिलती है।
पालक का सूप: दाल और पालक को मिलाकर बना सूप आपके शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। आप इसे और हैल्दी बनाने के लिए इसमें कॉर्न को भी शामिल कर सकते हैं।
डिहाड्रेशन से बचाएगा: गर्मियों के मौसम में सूप पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती। दिनभर में एक बाउल सूप पी सकते हैं। यदि आपका फील्ड वर्क रहता है तो सूप पीना फायदेमंद रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो