scriptविश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए ऐसा क्या होगा कोटा शहर में, जानिए | special in yoga day | Patrika News
जयपुर

विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए ऐसा क्या होगा कोटा शहर में, जानिए

21 जून को मनाये जाने वाले अंतरराष्टृीय योग दिवस को लेकर कोटा शहर में तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

जयपुरJun 18, 2018 / 08:41 pm

rajesh walia

yoga day

विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए ऐसा क्या होगा कोटा शहर में, जानिए

विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए ऐसा क्या होगा कोटा शहर में, जानिए

जयपुर। 21 जून को मनाये जाने वाले अंतरराष्टृीय योग दिवस को लेकर कोटा शहर में तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इस बार राज्य स्तरीय चतुर्थ अंतरराष्टृीय योग दिवस का आयोजन इसी शहर में होगा। इस मौके पर योग गुरू स्वामी रामदेव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम वसुंधरा राजे को आमंत्रित किया गया है। लेकिन अमित शाह के आने की सरकार को अभी तक कोई स्वीकृति नहीं मिला पाई है। इस वजह से शाह के शिविर में आने पर संशय बना हुआ है। इससे पहले चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने शाह के योग शिविर में शामिल होने के बारे में जानकारी दी थी। दरअसल आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अमित शाह के कोटा दौरे को कई मायनों से देखा जा रहा था।
विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास

शहर में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को विश्व रिकॉर्ड का दर्जा दिलाने के लिए तेजी से काम जारी है। कार्यक्रम की रफ्तार को पंख देने के लिए सरकार सजग है। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चार दिवसीय दौरे पर कोटा संभाग पहुंची है। दरअसल, योग दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने इस बार 1 लाख छात्र-छात्राओं व 1 लाख के करीब आमजन को कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। इसकके लिए कार्यकर्ता अपना पूरी तरह से मेहनत करने में लगे हैं। योग शिविर में शामिल होने वाले लोगों को प्रमाण पत्र दिए जाने की बात भी कही गई है।
11 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान

योग शिविर के दौरान करीब 11 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें 5 करोड़ सरकार व 6 करोड़ रुपए प्रायोजकों से जुटाए जाएंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो सके, इसको लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही कार्यक्रम को विश्व रिकॉर्ड का दर्जा दिलाने की तर्ज पर भी काम हो रहा है। इसके चलते योग शिविर की व्यवस्थाएं संभालने के लिए तीन समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों को योग शिविर में व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया है।
पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम

योग दिवस के अवसर पर पुलिस प्रशासन के शहर में कड़े बंदोबस्त होंगे, ताकि शिविर के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और शांति व्यवस्था कायम की जा सके। इसको लेकर प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। इसके चलते सेना व पुलिस की सहभागिता के लिए जिला कलेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी है।
यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम के दौरान दोपहिया व चौपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। शहर में योग स्थल, श्रीनाथपुरम स्टेडियम, इंजीनियरिंग कॉलेज, वीएमओयू, टैगोर नगर, सरस डेयरी व तिलम संघ आदि जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

Home / Jaipur / विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए ऐसा क्या होगा कोटा शहर में, जानिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो