scriptपांच साल में एक-एक कर परिवार के चार लोगों ने दे दी जान | suicide | Patrika News
जयपुर

पांच साल में एक-एक कर परिवार के चार लोगों ने दे दी जान

अकेला रह गया परिवार का मुखिया

जयपुरSep 01, 2018 / 02:07 am

pushpesh

पांच साल में एक-एक कर परिवार के चार लोगों ने दे दी जान

पांच साल में एक-एक कर परिवार के चार लोगों ने दे दी जान

सीकर.

पांच साल पहले बेटी, छह महीने पहले बहू और उसके सात दिन बाद बेटे ने आत्महत्या की और अब मां ने फंदा लगा लिया। एक के बाद एक आत्महत्या से हंसता खेलता परिवार तबाह हो गया। मामला कटराथल गांव का है। जहां एक महिला ने शुक्रवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छह महीने पहले बेटे व बहू को खोने का दुख वह झेल नहीं पाई और आखिर में मौत को गले लगा लिया। पुलिस के मुताबिक कटराथल गांव की बिमला देवी(५०) व उसका पति हरिराम शुक्रवार को घर पर ही थे। दोपहर में हरिराम अपने कमरे में सो गया। करीब दो घंटे बाद उठा तो बिमला घर में दिखाई नहीं दी। इधर उधर देखा तो वह पशुओं के छप्पर में फंदे पर लटकी मिली।
छह महीने पहले बेटे व बहू ने की थी आत्महत्या
इसी साल २६ फरवरी को बिमला की पुत्रवधू प्रियंका ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रियंका फोरेस्ट गार्ड की नौकरी करती थी। उसकी मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया था। इससे आहत होकर ३ मार्च को ही बिमला के बेटे राहुल ने जहर खा लिया था। जिससे उसकी भी मौत हो गई थी। उन्होंने पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए थे। राहुल की मौत पर प्रियंका के पीहर पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज हुआ था। राहुल की मौत के बाद से ही उसकी मां बिमला सदमे में थी कि उसके बेटे को न्याय नहीं मिला। पुलिस ने उसको आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बिमला के एक बेटा व एक बेटी ही थी। उसकी बेटी ने भी करीब पांच साल पहले आत्महत्या कर ली थी।
अकेला रह गया हरिराम
पहले बेटी, फिर बेटा व बहू और अब पत्नी को खोने वाला हरिराम अब घर में केवल अकेला बचा है। पत्नी की मौत की खबर लगते ही वह बेसुध हो गया। ग्रामीण उसको संभालते रहे। बार-बार यही कह रहा था कि मेरा पूरा परिवार तबाह हो गया।

Home / Jaipur / पांच साल में एक-एक कर परिवार के चार लोगों ने दे दी जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो