scriptकरतूत..200 फीट सड़क हिस्से में बना दिया जन सुविधा केन्द्र व वार्ड कार्यालय | Sulabh toilet in Road area | Patrika News
जयपुर

करतूत..200 फीट सड़क हिस्से में बना दिया जन सुविधा केन्द्र व वार्ड कार्यालय

नगर निगम ने सड़क सीमा में ही वार्ड कार्यालय व जन सुविधा केन्द्र बना डाला। महापौर व संसदीय सचिव ने लोकार्पण भी कर दिया

जयपुरJan 11, 2018 / 11:55 pm

Bhavnesh Gupta

nagar nigam
हाईकोर्ट मास्टर प्लान की पालना के आदेश देता रहा, लेकिन जिम्मेदार ही इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब नगर निगम भी इसकी पूरी तरह अवहेलना करने में जुटा हैं। संसदीय सचिव कैलाश वर्मा व महापौर अशोक लाहोटी ने गुरुवार को झालाना बायपास पर जिस जगह पार्षद वार्ड कार्यालय व जन सुविधा केन्द्र का लोकार्पण किया, वह 200 फीट रोड़ का हिस्सा है। मास्टर प्लान यह रूट दो सौ फीट चौड़ा है। नगर निगम ने इसी सड़क चौड़ाई न केवल भवन बना दिए, बल्कि इसे शुरू भी कर दिया गया। जबकि, मास्टर प्लान में सड़क चौड़ाई की जानकारी सभी को थी। मौके पर अभी 100 फीट चौड़ी सड़क है। जेडीए ने करीब दो वर्ष पहले ही इसकी चौडाई बढ़ाई। हालांकि, बाकी सौ फीट हिस्से को बाद में चौड़ा करने का तर्क देकर छोड़ दिया गया। स्थानीय पार्षद नारायण लाल नैनावत की मौजूदगी में संसदीय सचिव व महापौर ने इसका लोकार्पण किया।

चौड़ाई घटाई ही नहीं, फिर भी निर्माण…
मास्टर प्लान में सड़क चौड़ाई दो सौ फीट होने के बावजूद नए निर्माण कर लिया गया, जिसे न तो जेडीए ने रोका और न ही निगम अफसर पीछे हटे। विषय विशेषज्ञों के मुताबिक जब तक सड़क चौड़ाई घटाने का नोटिफिकेशन जारी नहीं हो जाता, तब निर्माण कर ही नहीं सकते। जहां निर्माण किया गया, वह सड़क हिस्सा ही है।
यूं तैयार की “जाजम”
अपेक्स सर्किल से श्मशान तक रीको ने सड़क चौड़ाई 100 फीट मानते हुए ही नक्शे स्वीकृत कर दिए। इसमें एक बहुमंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग, गेस्ट हाउस व अन्य निर्माण बने हुए हैं। इन्हें बचाने के लिए जेडीए ने भी कई तर्क दिए। इसमें सड़क चौड़ाई 200 फीट की स्थिति में मुआवजा देना और बड़े निर्माण तोड़ने होंगे। श्मशान के आगे से केन्द्रीय विद्यालय के पहले तक दाई ओर गहरा नाला है। इसकी गहराई 60 से 100 फीट तक है। इस हिस्से को चौड़ा करने के लिए 110-120 फीट लम्बे पिलर बनाने होंगे। एमएनआईटी, केन्द्रीय विद्यालय वाले हिस्से में 50 फीट चौड़ाई तक जमीन अवाप्त करनी होगी। गांधी सर्किल के आगे घूमाव से रॉयल्टी चौराहे तक सड़क चौड़ाई 100 फीट और श्मशान से अपेक्स सर्किल तक भी सौ फीट ही है। इन दोनों के बीच हिस्से की चौड़ाई दौ सौ फीट करना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो