scriptसुमित बने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष | Sumit became state president of Youth Congress | Patrika News
जयपुर

सुमित बने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

– मुकेश भाकर और अमरदीन फकीर बने उपाध्यक्ष
 

जयपुरMar 04, 2020 / 05:54 pm

Ankit

sumit_bhagasara.jpg

जयपुर. कांग्रेस युवा कांग्रेस के मंगलवार को परिणाम आए। सुमित भगासरा प्रदेश अध्यक्ष बने। दूसरे नम्बर पर रहे मुकेश भाकर, तीसरे स्थान पर रहे अमरदीन फकीर प्रदेश उपाध्यक्ष बने। वहीं एससी/एसटी की उपाध्यक्ष राकेश मीणा और महिला कोटे से संजीता सिहाग उपाध्यक्ष बनीं। 11 महासचिव और 39 सचिवों के परिणाम नौ मार्च को जारी होंगे।

पहली बार ऑनलाइन पड़े वोट
युवा कांगे्रस के लिए पहली बार ऑनलाइन मतदान हुआ है। हालांकि मतदान के पहले दिन से ही इस पर विवाद शुरू हो गया था। सर्वर डाउन होने की वजह से पहले दिन कम मतदान हुआ। परिणाम के लिए पहले 27 और 28 फरवरी निर्धारित कि या गया था, लेकिन गड़बड़ी होने की वजह से इसे तीन मार्च कर दिया। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रोमा जैन ने पूरी चुनाव प्रणाली पर सवाल उठा चुकी हैं।
अब होगी जांच
चुनाव प्रक्रिया से जुड़े लोगों की मानें तो महासचिव और सचिव पद के नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के उम्र से लेकर उनके कागजातों की जांच की जाएगी। इसमें यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। हर वर्ग के लिए महासचिव और सचिव के पद आरक्षित हैं। प्रमाण पत्रों की जांच करके उम्मीदवार को सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।
किसे कितने मिले मत
सुमित भगासरा 46304
मुकेश भाकर 23349
अमरदीन फकीर 16720

Home / Jaipur / सुमित बने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो