जयपुर

सूर्य कल करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा

ग्रहों के राजा माने जाने वाले ग्रह सूर्य कल यानी गुरुवार को अपनी राशि बदल कर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों का राशि परिवर्तन कई जातकों का जीवन प्रभावित करेगा।

जयपुरSep 15, 2021 / 12:34 pm

Santosh Trivedi

जयपुर। ग्रहों के राजा माने जाने वाले ग्रह सूर्य कल यानी गुरुवार को अपनी राशि बदल कर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों का राशि परिवर्तन कई जातकों का जीवन प्रभावित करेगा।

ज्योतिषाचार्य पं. सुरेश शास्त्री के अनुसार सूर्य देव कल गुरुवार को मध्यरात्रि 1 बजकर 12 मिनट कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य 17 अक्टूबर को दोपहर एक बजकर 11 मिनट तक रहेंगे। वहीं बुध ग्रह 22 सितंबर को सुबह 8 बजकर 18 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेगा।

यह इस राशि में 27 सितंबर को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर वक्री होकर फिर से 1 अक्टूबर को मध्यरात्रि 2 बजकर 45 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह 18 अक्टूबर को रात 8 बजकर 50 मिनट पर मार्गी होकर 2 नवंबर को सुबह 9 बजकर 51 पर तुला राशि में प्रवेश करेगा।

बुध होगा पश्चिम अस्त, त्रिग्रही योग भी
इसी महीने 29 सितंबर को मध्यरात 2 बजकर 43 मिनट पर बुध पश्चिम में अस्त हो जाएगा। 16 सितंबर को मध्यरात 1 बजकर 12 मिनट से 22 सितंबर को सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक कन्याराशि में सूर्य-मंगल-बुध का त्रिग्रही संयोग बनेगा।

ग्रहों का राशि परिवर्तन कई जातकों का जीवन प्रभावित करेगा। मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन और बुधादित्‍य योग बेहद शुभ साबित होगा। इन लोगों को कामों में सफलता मिलेगी। कर्क राशि के जातकों को भी यह अवधि मालामाल कर देगी।

सिंह राशि के जातकों को इस अवधि में अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों का करियर अच्‍छा रहेगा। धनु राशि के लोगों को अपनी मेहनत का अच्‍छा फल मिलेगा, जिन कामों के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, वो अब पूरे हो सकते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.